खाद्य आपूर्ति हीं नहीं पोषण व स्वास्थ्य सुरक्षा का जिम्मा भी कृषि में निहित: डाॅ. संजय
मानव एवं पशु स्वास्थ्य को ध्यान में रख भविष्य की खेती का आह्वान राष्ट्रीय सेमीनार का समापन उदयपुर, 7 मार्च । बदलती दुनिया के लिए कृषि पर पुनर्विचार विषयक सेमिनार का समापन समारोह के मुख्य अतिथी डॉ. संजय कुमार, चेयरमैन, कृषि वैज्ञानिक चयन मण्डल, नई दिल्ली ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारी कृषि की गति प्रकृति के विकास की गति से कही ज्यादा है। हमारी कृषि सिर्फ 1200 साल पुरानी है और आज हम विकास के इस दौर मेें 329.69 मिलीयन टन अन्न एवं 230.6 मिलीयन टन दुग्ध उत्पादन कर रहें है। मगर दुसरी ओर छोटे व सीमांत किसान…
