रोटरी एलिट द्वारा “सपनो की उड़ान“ कार्यक्रम आयोजित
उदयपुर। रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर एलिट द्वारा महिला दिवस के मौके पर “सपनो की उड़ान“ थीम पर कार्यक्रम का आयोजन फूड अड्डा पर किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एडिशनल कमिशनर ट्राइबल डिपार्टमेंट श्रीमती प्रभा गौतम ने क्लब द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की सराहना की । क्लब प्रेसिडेंट विकास श्रीमाली ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन करने का मुख्य कारण था उन्हीं के क्लब द्वारा किए गए हाल ही में प्रोजेक्ट परी (पिंक ऑटो) की परिचालिकाओ को प्रोत्साहन देना । आज यह महिला ऑटो चालक उदयपुर में एक मिसाल है जो पुरुष प्रधान व्यवसाय जैसे ऑटो चलाना वह…
