खनन क्षेत्र से जुड़े प्रतिभागी देय बकाया राशि तत्काल राजकोष में जमा कराकर अप्रिय कार्यवाही से बचें
फील्ड अधिकारी बकाया वसूली के लिए समन्वित व ठोस प्रयास करे - राजकीय बकाया वसूली में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी उदयपुर, 14 मार्च। निदेशक माइंस श्री भगवती प्रसाद कलाल ने खनन कार्य से जुड़े खान धारकों, क्वारी लाइसेंस धारियों सहित अन्य प्रतिभागियों से राज्य सरकार को देय बकाया राशि तत्काल राजकोष में जमा कराने को कहा है। ताकि राज्य सरकार को देय राजस्व समय पर राजकोष में जमा हो सके और किसी भी तरह की अप्रिय कार्यवाही से बचा जा सके। श्री कलाल ने विभागीय अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि खनन क्षेत्र से जुड़े लोगों में बकाया राशि राजकोष…
