उदयपुर में पुलिस को देख तस्करों ने की फायरिंग
उदयपुर। जिले में पिंडवाड़ा हाईवे पर पुलिस और तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने तस्करों का पीछा किया लेकिन वह अपनी कार छोड़कर भाग निकले। जिसकी तलाशी ली तो उसमें प्लास्टिक के कट्टों में डोडा—चूरा बरामद हुआ। घटना बुधवार रात डेढ़ बजे जसवंतगढ़ चौराहे के समीप का है। जहां पुलिस नाकाबंदी कर रही थी। पुलिस ने उस दौरान दो स्कॉर्पियो कारों को रूकने का इशारा किया लेकिन उसमें सवार लोगों ने नाकाबंदी तोड़ी और भागने लगे। सायरा की तरफ उनके भागने पर सायरा और गोगुंदा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। जिस पर गोगुंदा थानाधिकारी शैतान सिंह नाथावत…
