Year: 2024

संभागीय आयुक्त भट्ट ने किया मेवाड़ टॉक फेस्ट 2.0 का पोस्टर विमोचन

संभागीय आयुक्त भट्ट ने किया मेवाड़ टॉक फेस्ट 2.0 का पोस्टर विमोचन

मेवाड़ टॉक फेस्ट का आयोजन 30 से उदयपुर, 16 मार्च। आगामी दिनों उदयपुर में आयोजित होने वाले मेवाड़ टॉक फेस्ट 2.0 के फेस्ट के पोस्टर का विमोचन शनिवार को संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट व शिक्षाविद् मदनमोहन टांक ने किया। यह फेस्ट 30 मार्च को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के गोल्डन जुबली गेस्ट हाउस में प्रारंभ होगा। पोस्टर विमोचन के दौरान आयुक्त राजेन्द्र भट्ट ने लेकसिटी में इस अनोखे आयोजन की सराहना की और कहा कि इस तरह का फेस्ट विद्यार्थियों एवं युवाआें के लिए निश्चय ही हितकारी होगा। भट्ट ने इस दो दिवसीय आयोजन की सफलता की कामना की एवं मेवाड़…
Read More
उदयपुर संसदीय क्षेत्र में 26 अप्रैल को होगा मतदान

उदयपुर संसदीय क्षेत्र में 26 अप्रैल को होगा मतदान

आदर्श आचार संहिता लागू - 28 मार्च से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक उदयपुर, 16 मार्च। भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा आम चुनाव- 2024 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। राजस्थान में 19 एवं 26 अप्रैल दो चरणों में मतदान होगा। इसमें उदयपुर संसदीय क्षेत्र के लिए मतदान 26 अप्रैल को प्रस्तावित किया गया है। चुनाव कार्यक्रम की जानकारी देने तथा आचार संहिता की पालना में सहयोग को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी अरविन्द पोसवाल ने शनिवार…
Read More
शस्त्र जमा कराने के निर्देश जारी

शस्त्र जमा कराने के निर्देश जारी

लोकसभा चुनाव उदयपुर, 16 मार्च। लोकसभा चुनाव 2024 की आदर्श आचार संहिता शनिवार को लागू हो चुकी है। इस  संबंध में जिला मजिस्ट्रेट अरविंद पोसवाल ने जिले में शांतिपूर्वक, स्वतंत्र व भयमुक्त मतदान तथा कानून व शांति व्यवस्था के दृष्टिगत जिले के सभी शस्त्र धारक एवं शस्त्र लाइसेंस धारकों को अपने शस्त्र संबंधित अथवा निकटतम पुलिस स्टेशन में जमा करवाने के आदेश जारी किये हैं। आदेश के अनुसार समस्त शस्त्र धारक एवं शस्त्र लाइसेंस धारक निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने तक अपने शस्त्र संबंधित एवं निकटतम पुलिस स्टेशन के भारसाधक अधिकारी को तत्काल जमा करवाना सुनिश्चित करें, जिन्हे चुनाव परिणाम घोषित…
Read More
सोशल मीडिया पर गैंगस्टर को फॉलो करना पड़ा महंगा, दो गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर गैंगस्टर को फॉलो करना पड़ा महंगा, दो गिरफ्तार

उदयपुर। सोशल मीडिया पर गैंगस्टर को फॉलो करना उदयपुर जिले के दो लोगों को तब महंगा पड़ गया, जब उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार कुराबड़ क्षेत्र के भलों का गुड़ा निवासी रोशन गायरी पुत्र रूपलाल गायरी एवं डबोक निवासी मोहन पुत्र बाबूलाल गायरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों ही युवक बीस—बीस साल के हैं। दोनों ने कुख्यात लॉरेन्स एवं एवं अन्य गैंगस्टर को सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलो कर अपना खौफ बढ़ाने एवं अपराधियों को महामंडित करने का काम किया। पुलिस ने दोनों युवकों के मोबाइल फोन जब्त कर उनके अकाउंट भी…
Read More
विवादित सीएमएचओ बामनिया को हटाया, अशोक आदित्य नए सीएमएचओ

विवादित सीएमएचओ बामनिया को हटाया, अशोक आदित्य नए सीएमएचओ

उदयपुर।पिछले महीने में हुए कई घटनाक्रमों को लेकर विवादित उदयपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. शंकर लाल बामनिया का तबादला राज्य सरकार ने शुक्रवार रात कर दिया। उन्हें इसी कार्यालय में जिला शिशु एवं प्रजनन अधिकारी (आरसीएचओ)के पद पर नियुक्ति दी हैे, जबकि इस पद पर सेवारत डॉ. अशोक आदित्य को जिले का नया मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बनाया गया है। जिन्होंने शनिवार को पदभार ग्रहण कर लिया। जिसके बाद उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के सौ दिनों की कार्ययोजना उनकी प्राथमिकता होगी। इधर, आरसीएचओ बनाए गए डॉ. शंकर लाल बामनिया ने पदभार ग्रहण नहीं किया…
Read More
पॉश कॉलोनी में आदिवासी क्षेत्र के बच्चों और महिलाओं को पढ़ाई जा रही बाइबल

पॉश कॉलोनी में आदिवासी क्षेत्र के बच्चों और महिलाओं को पढ़ाई जा रही बाइबल

धर्म परिवर्तन का आरोप के बाद हंगामा, पुलिस संदिग्धों को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ उदयपुर। शहर की पॉश कॉलोनी न्यू भूपालपुरा क्षेत्र के पन्ना विहार स्थित एक मकान में आदिवासी क्षेत्र की महिलाओं और बच्चों को लाकर ईसाई धर्म की शिक्षा दिए जाने की सूचना के बाद हंगामा मच गया। क्षेत्र के लोगों ने शिक्षण संस्था की आड़ में धर्म परिवर्तन कराए जाने का आरोप लगाया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। मौके पर बाइबल तथा ईसाई धर्म के प्रचार—प्रसार का साहित्य बरामद हुआ…
Read More
उदयपुर निगम की बड़ी कार्रवाई : आयड़ नदी से दशकों पुराने अतिक्रमण हटाए

उदयपुर निगम की बड़ी कार्रवाई : आयड़ नदी से दशकों पुराने अतिक्रमण हटाए

चार पूरे मकान सहित दर्जनों पक्के अतिक्रमण ढहाए उदयपुर, 16 मार्च(): नगर निगम ने शनिवार को शहर की धड़कन रही आयड़ नदी के पेटे से दशकों पुराने अतिक्रमण ढहाए। भारी विरोध के बीच निगम के दस्ते ने पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध निर्माण को तोड़कर ही दम लिया। इस तरह निगम ने चार पूरे मकान सहित दर्जनों पक्के अतिक्रमण ढहा दिए। निगम ने टीम शनिवार कल सुबह ही दस जेसीबी, दस डंपर, दस ट्रेक्टर, एक क्रेन और एक कंप्रेसर मशीन के अलावा तीस मजदूरों को लेकर आयड़ नदी के पेटे में पहुंची। निगम की टीम ने पहले अवैध अतिक्रमियों…
Read More
टाई की बिजनेस समिट टाईकॉन-2024 सम्पन्न

टाई की बिजनेस समिट टाईकॉन-2024 सम्पन्न

500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लेकर जानें बिजनेस के गुर उदयपुर। वैश्विक नॉन-प्रॉफिट संस्था टाई ग्लोबल के उदयपुर चैप्टर टाई-उदयपुर द्वारा दक्षिण राजस्थान की सबसे बड़ी बिज़नेस समिट दो दिवसीय टाईकॉन-24 का आज चित्रकूटनगर स्थित थर्ड स्पेस में समापन हुआ। दो दिन चली इस समिट के अंतिम दिन 500 से अधिक प्रतिभागी मौजूद रहे। इस दौरान मीट में एक्सपर्ट, कीनोट और 2 मास्टरक्लास के अलावा टाई, यंग एंट्रेप्रेन्योर, सेशंस (टाई) हुए। इस सेशन का उद्देश्य कॉलेज में पढ़ रहे छात्रों को उद्यमशीलता के लिये प्रेरित करना था। टाई उदयपुर चेप्टर के अध्यक्ष विनय राठी ने बताया कि कार देखो…
Read More
कॉमर्शियल कीचन इक्विमेंट निर्माता रिषभ मेटल्स की दूसरी शाखा का हुआ उद्घाटन

कॉमर्शियल कीचन इक्विमेंट निर्माता रिषभ मेटल्स की दूसरी शाखा का हुआ उद्घाटन

उदयपुर। मूलतः जोधपुर की कंपनी रिषभ मेटल्स की उदयपुर शाखा का दुर्गानर्सरी रोड़ स्थित ऑफिस का आज श्रीमती निवृत्ति कुमारी मेवाड़ एवं उनके पुत्र-पुत्री व जनार्दनराय नागर वि.वि. के कुलपति प्रो. एस.एस.सारंगदेवोत ने फीता काटकर शाखा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बताया गया कि शहर में इस प्रकार के उत्पादों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस शाखा के खुलने से अब कोरपोरेट,होटलों में अब कीफायती दामों पर इस प्रकार के कीचन इन्स्टॉल हो सकेंगे। कंपनी की ओर से अतिथियों को परिसर का अवलोकन कराया गया जहां अतिथियों ने कॉमर्शियल कीचन वेयर को देखा। कंपनी के निदेशक रोहित…
Read More
रोटरैक्ट सप्ताह के तहत मादक पदार्थ तम्बाकू एवं शराब व्यसन निवारण अभियान

रोटरैक्ट सप्ताह के तहत मादक पदार्थ तम्बाकू एवं शराब व्यसन निवारण अभियान

उदयपुर। रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर मींरा द्वारा ऐश्वर्या कॉलेज में छात्रों और रोटरैक्ट ऐश्वर्या के सदस्यों के साथ एक पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई।जिसमें मादक पदार्थ,तम्बाखू एवं शराब निवारण अभियान की जानकारी दी गई। क्लब अध्यक्ष ंसगीता मूंदड़ा ने बताया कि सभी प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिये और क्लब की ओर से विजेताओं को पुरूस्कृत किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में खुशबू साल्वी, कंचन रंगवसनी, साइना कुमारी मीना, नारा प्रतियोगिता में परमेश्वर मेघवाल, आशाराम गरासिया, रितिका पूर्बिया को पुरूस्कृत किया गया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की निर्णायक कविता श्रीवास्तव,हर्ष कुमावत,प्रियंका कोठारी और रक्षा शर्मा थी। अध्यक्ष संगीता…
Read More
error: Content is protected !!