Year: 2024

सुभाष सर्कल पर 51 फ़ीट की होली का होगा दहन

सुभाष सर्कल पर 51 फ़ीट की होली का होगा दहन

असम के राजपाल गुलाब चंद कटारिया होंगे मुख्य अतिथि उदयपुर. सुभाष नवयुवक मंडल के तत्वाधान में सुभाष चौराहे पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होलिका दहन का 24 मार्च को कार्यक्रम होगा।  होलिका दहन में इस वर्ष विशेष 51 फीट की होली व सात ट्रैक्टर लकड़ी,एक टेक्टर घास, एक टेक्टर कंडे से होली कि सजावट की जाएगी। होलिका दहन कार्यकम के मुख्य अतिथि असम के राज्यपाल गुलाबचंद  कटारिया होंगे। राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी, राज्यसभा सांसद  चुन्नीलाल गरासिया  एवं जिला उपाध्यक्ष  अतुल  चण्डालिया और सभी अतिथियों के द्वारा होलिका दहन विधि विधान से किया जाएगा। होलिका…
Read More
उदयपुर नृत्य महोत्सव: अशोका पैलेस में राजस्थानी डांस वर्कशॉप आज

उदयपुर नृत्य महोत्सव: अशोका पैलेस में राजस्थानी डांस वर्कशॉप आज

उदयपुर। झीलों की नगरी के नृत्य कलाकारों के लिए अच्छी खबर है। शहर में अप्रेल माह में होने वाले उदयपुर डांस फेस्टीवल से पूर्व 24 मार्च रविवार को राजस्थानी डांस वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। आयोजक प्राजंल शर्मा ने बताया कि राजस्थानी डांस वर्कशॉप का समय सुबह 10 से 12 बजे तक रहेगा, जहां कत्थक आश्रम से सेजल सुहालका एवं प्रियांशी जोशी प्रतिभागियों को नृत्य की विविध विधाओं के बारे में बताएंगे। वर्कशॉप में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को निशुल्क प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। एम स्क्वायर प्रोडक्शन एंड इवेंट्स के मुकेश माधवानी ने बताया कि वर्कशॉप…
Read More
श्रेष्ठ व्यक्ति का सम्मान, समाज और विचारों का सम्मान – कटारिया

श्रेष्ठ व्यक्ति का सम्मान, समाज और विचारों का सम्मान – कटारिया

आलोचना से होता है सुधार का मार्ग प्रशस्त - कटारिया समाज में शिक्षा व संस्कार विश्व कल्याण  का मूल ध्येय  - प्रो. सारंगदेवोत डॉ. संदीप पुरोहित को ‘‘ पं. मदन मोहन मालवीय राष्ट्रीय अलंकरण ’’ सम्मान से नवाजा उदयपुर  23 मार्च  / जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय की ओर से शनिवार को प्रतापनगर स्थित आईटी सभगार में आयोजित पं. मदन मोहन मालवीय राष्ट्रीय अलंकरण सम्मान समारोह का शुभारंभ समारेाह अध्यक्ष असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, जल पुरूष डॉ. राजेन्द्र सिंह, कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत,  वरिष्ठ पत्रकार डॉ. संदीप पुरोहित, कुल प्रमुख भंवर लाल गुर्जर, भूपाल नोबल्स संस्थान…
Read More
नारायण सेवा संस्थान द्वारा संचालित नारायण चिल्ड्रन एकेडमी का वार्षिक उत्सव संपन्न

नारायण सेवा संस्थान द्वारा संचालित नारायण चिल्ड्रन एकेडमी का वार्षिक उत्सव संपन्न

गरीब, मजदूरों के बच्चों ने दिखाया कौशल   उदयपुर, 23 मार्च। नारायण सेवा संस्थान द्वारा संचालित नारायण चिल्ड्रन एकेडमी का वार्षिक उत्सव शनिवार को सेवामहातीर्थ परिसर में संपन्न हुआ। पिछले 10 वर्षों से बड़ी के आसपास के गरीब व मजदूर वर्ग के बच्चों को आधुनिक और डिजिटल अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा देने के उद्देश्य से नारायण चिल्ड्रन एकेडमी स्थापित हुई। जिसमें वर्तमान में 650 से ज्यादा बच्चे अध्ययनरत है। वार्षिक उत्सव में आलोक स्कूल के निदेशक व शिक्षाविद् डॉ. प्रदीप कुमावत, डाइट प्राचार्य डॉ. बृजबाला शर्मा और संस्थापक चैयरमेन कैलाश मानव, कमला देवी अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में इन बच्चों…
Read More
डॉ कड़ेला  बहुजना साहित्य अकादमी के प्रदेश अध्यक्ष बने

डॉ कड़ेला  बहुजना साहित्य अकादमी के प्रदेश अध्यक्ष बने

फतहनगर. राजस्थान अंबेडकर शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. खेमराज कड़ेला बहुजना साहित्य अकादमी के प्रदेश अध्यक्ष बने। बहुजना साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.राधा कृष्णा एवं राष्ट्रीय जनरल सेक्रेटरी डॉ. यू.सुब्रमण्यम ने मावली के डॉ. खेमराज कड़ेला को राजस्थान प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि डॉ कड़ेला कई भाषाओं में कला निष्णांत होकर साहित्य से जुड़े हुए है। साहित्य अकादमी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त कर चुके हैं।
Read More
सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं त्यौहारः उपखण्ड अधिकारी

सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं त्यौहारः उपखण्ड अधिकारी

फतहनगर। होली-धुलैंुण्डी एवं रमजान के महिने को देखते हुए शनिवार को नगर के थाने में सी.एल.जी. सदस्यों के साथ उपखण्ड अधिकारी एवं थानाधिकारी ने बैठक की। उपखण्ड अधिकारी ने उपस्थित सदस्यों से कहा कि हम सभी का दायित्व है कि त्यौहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाएं। इस अवसर पर व्यापार मण्डल अध्यक्ष कैलाशचन्द्र अग्रवाल,भाजपा मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला,पूर्व पालिकाध्यक्ष कल्याणसिंह पोखरना,पार्षद नारायण मोर,इब्राहिम मंसुरी,भगवतसिंह राठौड़,मुकेश खटीक,अशोक मोर,चंचल सोनी,विकास सोनी,कैलाश खण्डेलवाल,बाबुलाल उनिया सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे।
Read More
डॉ. अशोक आदित्य रहेंगे ‘पॉवरफुल’ सीएमएचओ

डॉ. अशोक आदित्य रहेंगे ‘पॉवरफुल’ सीएमएचओ

विभागीय निदेशक उदयपुर के साथ झुंझुनूं और जैसलमेर के सीएमएचओ के डीडीओ पावर तबादला आदेश से नियुक्त चिकित्सा अधिकारियों को सौंपी, हाईकोर्ट से स्टे लाए डॉ. बामनिया को बड़ा झटका उदयपुर। उदयपुर में पदस्थ दो—दो मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मामले में शुक्रवार को उस समय नया मोड़ आ गया, जब चिकित्सा विभाग ने तबादला सूची में जारी सीएमएचओ डॉ. अशोक आदित्य को आहरण एवं वितरण सहित कार्यालयाध्यक्ष की समस्त पॉवर प्रदान कर दीं। डीडीओ पावर मिलने के बाद अब डॉ. अशोक आदित्य पॉवरफुल सीएमएचओ बन गए हैं और इसे हाईकोर्ट से स्टे लाए सीएमएचओ डॉ.शंकर बामनिया को बड़ा…
Read More
आचार संहिता लागू होने के बाद रिकॉर्ड 111 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की जब्ती

आचार संहिता लागू होने के बाद रिकॉर्ड 111 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की जब्ती

1 मार्च से अब तक पकड़ी अवैध शराब, नकदी एवं अन्य सामग्री का मूल्य 200 करोड़ रुपये के पार जयपुर, 22 मार्च। लोकसभा आम चुनाव-2024 के मद्देनजर राजस्थान में निर्वाचन विभाग के निर्देश पर विभिन्न एनफोर्समेंट एजेंसियों द्वारा एक मार्च, 2024 से अब तक पकड़ी गई नशीली दवाओं, शराब, कीमती धातुओं, मुफ्त बांटी जाने वाली वस्तुओं (फ्रीबीज) और अवैध नकद राशि का आंकड़ा 209 करोड़ रूपये से अधिक हो गया है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 16 मार्च से अब तक एजेंसियों द्वारा जब्त की गई वस्तुओं की कीमत ही 111 करोड़ रुपये से ज्यादा है। मुख्य निर्वाचन…
Read More
मानसिक बीमार बेटे ने पिता की हत्या कर रसोई में गाड़ दिया शव

मानसिक बीमार बेटे ने पिता की हत्या कर रसोई में गाड़ दिया शव

चार दिन पहले ली थी जान, तीन दिन से ग्रामीणों को नहीं दिखे पिता तो बड़े बेटे को फोन पर दी थी जानकारी  संवाद सूत्र, उदयपुर। होली पर्व से पहले डूंगरपुर जिले से खौफनाक मामला सामने आया है। जिसमें मानसिक बीमार बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता की हत्या कर शव रसोईघर में गाड़ दिया था। ग्रामीणों को पिछले तीन दिन से बुजुर्ग दिखाई नहीं दिया तो उन्होंने बड़े बेटे को इसकी जानकारी दी थी। वह घर लौटा तब रसोईघर भूमि उभरी दिखी और उसकी खुदाई की तो उसमें पिता का शव निकला। बेटे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची…
Read More
ज्वैलर की हत्या, लूट मामले में दोपहर तक बंद रहे बाजार

ज्वैलर की हत्या, लूट मामले में दोपहर तक बंद रहे बाजार

आरोपी सीआईएसएफ का जवान पुलिस कस्टेडी में, 10 टीमों के 100 जवान अन्य दो आरोपियों की तलाश में जुटे  उदयपुर। शहर के अशोकनगर मैन रोड स्थित जैनम ज्वैलर्स से 80 लाख के सोने के जेवरात लूट तथा शोरूम मालिक अनिल जैन की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी सीआईएफएस जवान को अदालत ने पुलिस रिमांड पर रखने के निर्देश दिए हैं। आरोपी पुलिस अभिरक्षा में एमबी अस्पताल में भर्ती है, जिसने गुरुवार को पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया तब सुखेर थाना अधिकारी हिमान्शु सिंह ने उसकी जांच पर गोली मारकर उसे काबू किया था। दूसरी ओर इस मामले…
Read More
error: Content is protected !!