सुभाष सर्कल पर 51 फ़ीट की होली का होगा दहन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
असम के राजपाल गुलाब चंद कटारिया होंगे मुख्य अतिथि
उदयपुर. सुभाष नवयुवक मंडल के तत्वाधान में सुभाष चौराहे पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होलिका दहन का 24 मार्च को कार्यक्रम होगा।  होलिका दहन में इस वर्ष विशेष 51 फीट की होली व सात ट्रैक्टर लकड़ी,एक टेक्टर घास, एक टेक्टर कंडे से होली कि सजावट की जाएगी। होलिका दहन कार्यकम के मुख्य अतिथि असम के राज्यपाल गुलाबचंद  कटारिया होंगे। राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी, राज्यसभा सांसद  चुन्नीलाल गरासिया  एवं जिला उपाध्यक्ष  अतुल  चण्डालिया और सभी अतिथियों के द्वारा होलिका दहन विधि विधान से किया जाएगा। होलिका दहन से पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जिसमें ग्रामीण कलाकारों द्वारा गैर नृत्य और विदेशों प्रस्तुति देने वाले भरत वर्मा, राजस्थानी कलाकार विजय लक्ष्मी  ग्रुप , नेहा ककड़ ग्रुप प्रस्तुतियां देंगे। होलिका दहन के बाद भव्य आतिशबाजी होगी। सभी कार्यक्रम की तैयारिया में सुभाष नवयुवक मंडल के कमलेश जावरिया, ऊंकारलाल ओड़,  वार्ड न.8के पार्षद धीरज ओड़ व दिनेश साहू, विकास वर्मा, श्याम लाल छाबड़ा, लक्ष्मण गमेती, कैलाश वर्मा तैयारीयों में लगे हुए है।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!