राइजिंग राजस्थान के तहत सलूम्बर जिले में चमकेगा निवेश का सूरज
32 एमओयू द्वारा 503 करोड़ रू. के निवेश प्रस्तावों से 1384 लोगों को मिलेगा रोजगार उदयपुर 4 दिसंबर। सलूंबर में जिला स्तर पर एक दिवसीय राइजिंग राजस्थान समिट का आयोजन बुधवार को लवकुश शिक्षण संस्थान सलूंबर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सलूंबर विधायक श्रीमती शांतादेवी अमृतलाल मीणा रही। अध्यक्षता संभागीय आयुक्त एवं जिला प्रभारी सचिव सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी ने की। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू ने किया। विधायक श्रीमती शांता देवी अमृतलाल मीणा ने इस समिट में 11 एमओयू जिला स्तर पर होने पर शुभकामनाएं दी एवं माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के विकसित राजस्थान एवं…
