शिल्पग्राम में परंपरागत मुखौटा कार्यशाला का समापन
उदयपुर, 4 दिसंबर। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर द्वारा आयोजित दस दिवसीय परंपरागत मुखौटा निर्माण कार्यशाला का समापन बुधवार को शिल्पग्राम में संपन्न हुआ। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि दस दिवसीय परंपरागत मुखौटा निर्माण कार्यशाला में करीब 12 कलाकारों ने भाग लिया। उदयपुर सहित बूंदी, गुजरात, मुंबई, तेलंगाना ने सृजनकर्ताओं ने अपने हुनर से परंपरागत मुखौटे फाइबर, आइरन और पेपरमेशी माध्यमों से 3 से 6 फीट के निर्मित किए गए है। इनमें मिट्टी, कपड़े, बांस, बांस की टोकरी, कागज, इमली के बीज का आटा, सूतली, फेविकोल आदि का उपयोग कर उनको मनभावन रंगों…
