सीएमएचओ ने किया मातृ शिशु स्वास्थ्य और पोषण दिवस का निरीक्षण
राजसमंद , 18 अप्रेल। घर के पास ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को प्रदान करने के उदे्श्य से आयोजित किये जा रहे मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का सीएमएचओ डॉ हेमन्त बिन्दल ने औचक निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये। सीएमएचओ ने आमेट ब्लॉक के हकियावास आंगनवाड़ी पर आयोजित मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का औचक निरीक्षण किया तथा वहां गर्भवती महिलाओं, प्रसुता महिलाओ, बच्चो एवं किशोर - किशोरीयो को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन किया। उन्होंने वहां जांच उपकरणो की क्रियाशीलता को जांचा तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं आशा सहयोगिनीयों को आवश्यक दिशा निर्देश…
