Year: 2024

बाल वैज्ञानिकों के नवाचारों को लगे पंख

बाल वैज्ञानिकों के नवाचारों को लगे पंख

इंस्पायर अवार्ड मानक योजना कार्यक्रम डीएलईपीसी का हुआ उद्घाटन उदयपुर 8 मई। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना कार्यक्रम डीएलईपीसी का उद्घाटन महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय गोवर्धन विलास में जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक चंद्रशेखर जोशी की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि आरएससीईआरटी के अतिरिक्त निदेशक सुरेंद्र सिंह गौड़ व विशिष्ट अतिथि गिर्वा के सीबीईओ कुंज बिहारी भारद्वाज थे। स्वागत उद्बोधन स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य रघुनाथ पालीवाल ने दिया। कार्यक्रम का विस्तृत परिचय मुरलीधर चौबीसा अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी, (मुख्यालय) माध्यमिक ने प्रस्तुत किया। संयोजक जोशी ने बताया कि इंस्पायर अवार्ड मानक योजना 2022-23 के चयनित विद्यार्थी विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में…
Read More
एडीजे शर्मा ने उपकारागृह मावली का किया निरीक्षण

एडीजे शर्मा ने उपकारागृह मावली का किया निरीक्षण

उदयपुर 8 मई। माननीय सदस्य सचिव राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष के निर्देशों के क्रम में प्राधिकरण सचिव एडीजे कुलदीप शर्मा ने उप कारागृह मावली का साप्ताहिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता, चिकित्सा, भोजन, नाश्ते, मुलाकात, एसटीडी इत्यादि के बारे में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एडीजे शर्मा ने मावली में समिधा संस्थान द्वारा संचालित बालक गृह का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निराश्रित बालकों के चिकित्सा, भोजन, नाश्ते एवं् अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। निराश्रित बालकों को बाल विवाह रोको अभियान, पॉक्सो कानून,…
Read More
हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड का संभाग स्तरीय सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड का संभाग स्तरीय सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

नम आंखों से टोली के साथियों ने दी एक-दूसरे को विदाई उदयपुर 8 मई। हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के सात दिवसीय संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का समापन बुधवार को सर्वधर्म प्रार्थना व ध्वज अवतरण के साथ हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि डाइट उदयपुर के व्याख्याता एवं बीएसटीसी दल के प्रभारी गिरीश चौबीसा थे। अध्यक्षता हिंदुस्तान स्काउट एवं गाइड के राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) और शिविर संचालक प्रदीप मेघवाल ने की। संभाग एवं जिला मुख्यालय सचिव मदन लाल वर्मा ने अतिथियों के स्वागत के साथ 7 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सोमवार को कैम्प फायर गतिविधि में रात्रि…
Read More
जिला परिषद ने सीईओ ने गोगुंदा एवं कोटड़ा में ली बैठक

जिला परिषद ने सीईओ ने गोगुंदा एवं कोटड़ा में ली बैठक

ग्रामीण विकास पंचायती राज विभागीय योजनाओं की समीक्षा की नरेगा कार्यों में अनियमितता मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही के दिए निर्देश उदयपुर, 8 मई। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती कीर्ति राठौड़ ने बुधवार को पंचायत समिति गोगुंदा एवं कोटड़ा में ग्राम विकास अधिकारियों, कनिष्ठ सहायकों, तकनीकी सहायकों सहित शाखा प्रभारियों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं की ग्राम पंचायतवार समीक्षा की। उन्होंने नरेगा कार्यों सहित पंचायत समिति के कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक की जानकारी देते हुए अतिरिक्त विकास अधिकारी राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि सीईओ ने बैठक में उपस्थित सभी ग्राम विकास अधिकारियों, कनिष्ठ…
Read More
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार वर्ष 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार वर्ष 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

उदयपुर, 8 मई। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार वर्ष 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं जिनकी अंतिम तिथि 31 जुलाई 2024 तक है। सहायक निदेशक बाल अधिकारिता विभाग अरूषी जैन ने बताया गया कि यह पुरस्कार 18 वर्ष तक की आयु के बच्चों को कला-संस्कृति विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, बहादुरी, नवाचार, शैक्षिक, सामाजिक सेवा और खेल में उनकी उत्कृष्टता के लिए प्रदान किए जाएंगे। इस संबंध में योग्य व इच्छुक बालक विभाग की वेबसाइट अवार्ड्स डॉट जीओवी डॉट इन  पर जाकर आवेदन कर सकते हैं, इसमें चयन होने पर सरकार द्वारा…
Read More
जिला कलक्टर ने वंचित वर्ग के लिए उपयोगी सामग्री वितरण के सेवा प्रकल्प का किया शुभारंभ

जिला कलक्टर ने वंचित वर्ग के लिए उपयोगी सामग्री वितरण के सेवा प्रकल्प का किया शुभारंभ

अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस मनाया 11 नवीन आजीवन सदस्य को कलक्टर ने सौंपे पहचान पत्र उदयपुर, 8 मई। रेड क्रॉस सोसायटी उदयपुर की ओर से अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस समारोह बुधवार को सोसायटी अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर अरविंद कुमार पोसवाल के मुख्य आतिथ्य में हिरण मगरी सेक्टर 5 स्थित रेड क्रॉस भवन में आयोजित हुआ। इस अवसर पर आजीवन सदस्यों ने सेवा प्रकल्प का शुभारंभ किया, जिसमे वंचित वर्ग के लिए दैनिक जीवन में काम आने वाले विभिन्न उपयोगी सामग्री का वितरण जिला कलक्टर पोसवाल व सेवानिवृत्त न्यायाधीश महेंद्र मेहता द्वारा किया गया। कार्यक्रम संयोजक आजीवन सदस्य शांतिलाल नागोरी एवं…
Read More
वन्यजीव संख्या आकलन वर्ष 2024 के संबंध में प्रशिक्षण आज

वन्यजीव संख्या आकलन वर्ष 2024 के संबंध में प्रशिक्षण आज

उदयपुर 8 मई। वन्यजीव संख्या आकलन वर्ष 2024 कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये प्राणी पहचान एवं अन्य संबंधित पहलुओं की जानकारी देने हेतु संभागीय स्तरीय विभागीय सहायक वन संरक्षक एवं क्षेत्रीय वन अधिकारियों का प्रशिक्षण 9 मई को चेटक सर्कल स्थित वन भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल प्रातः 9ः30 बजे से 12ः30 बजे तक आयोजित किया जायेगा। उप वन संरक्षक देवेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि प्रशिक्षण मुख्य वन संरक्षक एस.आर.वी.मूर्थी की अध्यक्षता में आयोजित होगा। इस अवसर पर एनटीसीए सदस्य राहुल भटनागर भी मौजूद रहेंगे। प्रशिक्षण पर्यावरणविद् सतीश शर्मा देंगे।
Read More
नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

उदयपुर। जिले के खेरोदा थानान्तर्गत जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर श्री योगेश गोयल द्वारा अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम एवं धरपकड तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमती अंजना सुखवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खेरवाडा व श्री राजेन्द्र सिंह जैन वृताधिकारी, वृत वल्लभनगर के सुपरविजन में श्री रामेंग पाटीदार थानाधिकारी, खेरोदा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आसूचना के सहयोग से नाबालिक का अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त उमेश पिता बाबुलाल को डिटेन कर बाद पुछताछ गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है। टीम प्रभारी व सदस्यः- 01. श्री रामेंग पाटीदार…
Read More
अवैध अफीम डोडा चुरा बेचने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

अवैध अफीम डोडा चुरा बेचने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर। जिले के खेरोदा थानान्तर्गत वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर श्री योगेश गोयल द्वारा श्रीमती अंजना सुखवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खेरवाडा व राजेन्द्र सिंह जैन वृताधिकारी, वृत वल्लभनगर के निर्देशन में रामेंग पाटीदार थानाधिकारी, खेरोदा मय टीम द्वारा प्रकरण संख्या 159/2023 धारा 8/15,8/18,8/29 एनडीपीएस एक्ट थाना भीण्डर में पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त शांतिलाल को अफीम एवं डोडा चुरा बेचने वाले आरोपी ललित पिता किशन लाल डांगी निवासी नौंगावां, मंगलवाड जिला चितौडगढ को मंगलवाड चैराहे से डिटेन किया जाकर बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त ललित को न्यायालय में पेश…
Read More
बांसवाड़ा : लोकमंगल और सामुदायिक कल्याण के लिए समन्वित प्रयास जरूरी – मीणा

बांसवाड़ा : लोकमंगल और सामुदायिक कल्याण के लिए समन्वित प्रयास जरूरी – मीणा

बांसवाड़ा, 8 मई/बांसवाड़ा आकाशवाणी के केन्द्र निदेशक महेन्द्र कुमार मीणा ने भारतीय संस्कृति और परम्पराओं के संरक्षण-संवर्धन, सामाजिक समरसता और माधुर्य के साथ लोकमंगल की दिशा में संचालित कार्यकलापों को और अधिक रफ्तार दिए जाने की आवश्यकता पर बल दिया है और कहा है कि इस दिशा में सामूहिक एवं समर्पित प्रयासों की अहम् भूमिका का विस्तार समय की जरूरत है। केन्द्र निदेशक मीणा ने गायत्री मण्डल द्वारा संचालित श्री पीताम्बरा आश्रम में साँस्कृतिक- आध्यात्मिक चर्चा बैठक में यह उद्गार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक जागरण के साथ ही नैतिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं के क्षेत्र में व्यापक प्रयासों की…
Read More
error: Content is protected !!