केंद्रीय विद्यालय प्रतापनगर में तीसरी एलुमनी मीट आयोजित
------------------------------------------------------ उदयपुर, 7 दिसंबर। केंद्रीय विद्यालय (केवी) प्रतापनगर के पूर्व छात्रों का एक यादगार पुनर्मिलन समारोह विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। इस आयोजन में पूर्व छात्र, विद्यालय के प्राचार्य और विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया, जहां पुरानी यादों और उपलब्धियों का जश्न मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत खुशवंत सरदरणीय के स्वागत भाषण के साथ हुई। इसके पश्चात केंद्रीय विद्यालय प्रतापनगर के वर्तमान प्राचार्य दिल बहादुर सिंह ने अपने भाषण मे 1965 में स्थापित इस विद्यालय की उल्लेखनीय यात्रा और इसकी उपलब्धियों को रेखांकित किया। केवी एकलिंगगढ़ के प्राचार्य अरुण कुमार ने भी सभा को संबोधित किया और केवी विद्यालयों…
