प्रोफेसर शर्मा यूनेस्कों महात्मा गांधी संस्थान के अध्यक्ष पद पर पुनर्निवाचित
उदयपुर। पैसिफिक विश्वविद्यालय समूह के आयोजना व नियंत्रण अध्यक्ष प्रोफेसर भगवती प्रकाश शर्मा यूनेस्को संचालित महात्मा गांधी शान्ति व स्थाई विकास संस्थान के आगामी दो वर्ष हेतु पुनः अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। एशिया - प्रशान्त क्षेत्र के देशों के कार्यरत इस ‘अ‘ श्रेणी के संस्थान के गवर्निंग बोर्ड की बैठक में अमेरिका, जापान, फ्रांस, इण्डोनेशिया, कोरिया, श्रीलंका भूटान आदि देशों से आये प्रतिनिधियों ने पर्व सम्मति से प्रोफेसर शर्मा का 2025 - 2026 पुनर्निर्वाचन किया है। दिसम्बर 5 व 6 को सम्पन्न गवर्निंग बोर्ड की बैठक में आगामी वर्ष की कार्य योजना व बजट अनुमोदन किया गया। बैठक की अध्यक्षता…
