राष्ट्रीय कला महोत्सव में औदिच्य ने बनाई पेंटिंग
उदयपुर, 10 दियंबर। उत्तर प्रदेश के दून वैली स्कूल देवबंद में आयोजित राष्ट्रीय कला महोत्सव में देश के पच्चीस से अधिक विभिन्न प्रदेशों से आए कलाकारों के बीच उदयपुर के चित्रकार चेतन औदिच्य ने अपनी पेंटिंग द्वारा अनूठी कला की प्रस्तुति दी । इस अवसर पर उन्हें आर्ट ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया ।महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए उत्तर प्रदेश के जलदाय राज्य मंत्री कुंवर बृजेन्द्र सिंह ने कहा कि महोत्सव ने एक लघु भारत का रूप लिया है। देश के कौने कौने से आए कलाकारों के सृजन ने इसे अत्यंत महत्वपूर्ण बना दिया है।…
