Year: 2024

डॉ. कर्नाटक कीट विज्ञान शोध हेतु सम्मानित

डॉ. कर्नाटक कीट विज्ञान शोध हेतु सम्मानित

उदयपुर 10 दिसम्बर.  आस्था फाउंडेशन, मेरठ द्वारा राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान, दुर्गापुरा में आयोजित तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में कीट विज्ञान अनुसंधान में श्रेष्ठ कार्य सम्पादन हेतु डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक, कुलपति महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को आज ”चौधरी हंसा सिंह“ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सतत् कृषि एवं संबंद्ध विज्ञान के लिए वैश्विक अनुसंधान पहल पर आयोजित इस संगोष्ठी में डॉ. कर्नाटक ने ”कल, आज और कल की कृषि“ पर एक विशेष व्याख्यान देते हुए आने वाले समय में पानी की कमी, मृदा क्षरण और फसल उत्पादकता के संबंधों को रेखांकित करते हुए मक्का व मिलेट्स के…
Read More
उदयपुर होगा “उदयपुर नाट्य रंग महोत्सव” आग़ाज़

उदयपुर होगा “उदयपुर नाट्य रंग महोत्सव” आग़ाज़

उदयपुर।  उदयपुर संभाग की सबसे पुरानी संस्थाओं में से एक जो विगत 54 वर्षों से पूरे देश में कला,साहित्य, संस्कृति व नाट्य क्रम के रचनात्मक एवं सृजनात्मक गतिविधियों से उदयपुर का प्रतिनिधित्व कर रही "टीम नाट्य संस्था' भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय और कला संस्कृति विभाग राजस्थान सरकार के अनुमोदन से झीलों की नगरी में 3 दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य समारोह "उदयपुर नाट्य रंग महोत्सव-24" (Udaipur Theatre Festival) का दिनांक 13, 14, 15 दिसम्बर, 2024 को राजस्थान साहित्य अकादमी सभागार में आयोजित करने जा रहे हैं। इस तरह के महोत्सव को करने का उद्देश्य देश में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देकर…
Read More
राइजिंग राजस्थान— पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए टेक्नोलॉजी और ब्रांडिंग पर रहेगा फ़ोकस – दिया कुमारी

राइजिंग राजस्थान— पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए टेक्नोलॉजी और ब्रांडिंग पर रहेगा फ़ोकस – दिया कुमारी

जयपुर, 09 दिसम्बर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान सरकार की ओर से जयपुर के सीतापुरा जेईसीसी परिसर में सोमवार को शुरू हुए "राइजिंग राजस्थान"(9-10-11 दिसंबर 2024) में 'एम्ब्रेसिंग डायवरसिटी- प्रमोटिंग इनक्लूसिव टूरिज्म' विषय पर आयोजित सत्र को संबोधित किया। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मुख्य आतिथ्य के रुप में उपस्थित थे। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने उपस्थित निवेशकों, अतिथियों, ट्रेवल राइटर्स, ब्लॉगर्स व पर्यटन क्षेत्र से जुड़े सभी स्टेक होल्डर्स को संबोधित करते हुए पर्यटन क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे नवाचारों का उल्लेख किया। साथ ही उन्होंने सभी का आह्वान करते हुए कहा कि राजस्थान को वैश्विक पटल…
Read More
कातीन रावल को ’अटल सेवा श्री अवार्ड’

कातीन रावल को ’अटल सेवा श्री अवार्ड’

उदयपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय समता स्वतंत्र मंच द्वारा होने वाले भारत-नेपाल सांस्कृतिक सम्मेलन में रविन्द्रनाथ टेगौर मेडिकल कॉलेज उदयपुर के एआरटी प्लस सेंटर में कार्यरत डाटा मैनेजर श्री कातीन रावल को ’अटल सेवा श्री अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि उक्त कार्यक्रम 16 दिसम्बर को रतन बाग गार्डन, पश्चिम विहार, जयपुर में आयोजित होगा। श्री रावल को यह सम्मान सामाजिक सेवा के क्षेत्र तथा एड्स रोगियों के चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट डाटा प्रबंधन एवं राज्य स्तरीय प्रशिक्षक तथा राज्य व केंद्र स्तर पर राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम में पिछले 17 वर्षों से…
Read More
सृजन संस्थान ने किया पौधारोपण

सृजन संस्थान ने किया पौधारोपण

उदयपुर, 10 दिसम्बर। सृजन शोध संस्थान के तत्वावधान में मंगलवार को संस्थान सदस्यों द्वारा पौधारोपण किया गया। संस्थान अध्यक्ष डॉ. दर्शना जोशी ने बताया कि सृजन संस्था एवं उदयपुर एनिमल फीड सोसायटी के तत्वावधान में बुधवार को बलीचा स्थित बीडीओ कॉलोनी में 51 पौधों का रोपण किया गया। साथ ही क्षेत्र में पशुओं के खाने-पीने की व्यवस्था के साथ ही प्याऊ, परिंडे की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम में यश नागर, डॉ. विष्णु जोशी, निष्कर्ष, मोहांश सहित कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
Read More
डॉ. विनय भाणावत का भारत भूषण राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु चयन

डॉ. विनय भाणावत का भारत भूषण राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु चयन

उदयपुर, 10 दिसम्बर। करेंसी मेन के नाम से विख्यात लेकसिटी के डॉ. विनय भाणावत का ‘‘भारत भूषण’’ पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। भारत भूषण राष्ट्रीय पुरस्कार चयन समिति की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि आगामी 15 दिसम्बर रविवार को भोपाल मध्यप्रदेश के होटल आदित्य रेजीडेंसी में नेशनल ऐंटी हरासमेंट फाउंडेशन द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। डॉ. भाणावत को यह सम्मान कौमी एकता एवं नोटाफिलिस्ट के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हेतु प्रदान किया गया है
Read More
मानवीय मूल्यों को पुनर्स्थापित करने की जरूरत – कर्नल प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत

मानवीय मूल्यों को पुनर्स्थापित करने की जरूरत – कर्नल प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत

मानवाधिकार दिवस पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन मानवाधिकार कानून को और अधिक सशक्त करने की जरूरत - आरसी झाला हर वर्ग के लिए हो समान कानून - बीएल गुर्जर उदयपुर 10 दिसंबर / द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मानवाधिकारों का जमकर उल्लंघन हुआ , आमजन पर कई प्रकार के अत्याचार हुए, इसी को ध्यान में रखते हुए विश्व के 58  देशों ने तय किया कि मानवाधिकारों की रक्षा  के लिए कोई संस्था बननी चाहिए। आज ही के दिन 48 देशों ने  मिलकर एक सामूहिक संयुक्त राष्ट्र घोषणा पत्र तैयार किया । जो अधिकार संविधान में दिये गये है वही अधिकार…
Read More
नियंत्रण कक्ष स्थापित

नियंत्रण कक्ष स्थापित

उदयपुर, 10 दिसंबर। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 17 दिसंबर को प्रस्तावित जयपुर यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रम में उदयपुर से 7 विधानसभा क्षेत्र से जाने वाले लाभार्थियों की सुविधार्थ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल के आदेशानुसार लाभार्थियों की उदयपुर से रवानगी, पहुंच एवं उदयपुर आगमन तक निरन्तर नियंत्रण कक्ष 24 घंटे प्रभावी रहेगा, नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 0294-2414620 है। नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी राजकीय संस्कृत महाविद्यालय के सहायक आचार्य महामाया चौबीसा (9829430220) एवं सहायक प्रभारी अधिकारी राउप्रावि मारूवास मावली के प्रधानाध्यापक डॉ. विवेक वशिष्ठ (9413318801) एवं राउमावि कुराबड़ के अध्यापक राजेन्द्रप्रसाद जैन…
Read More
राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन 14 को उदयपुर में

राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन 14 को उदयपुर में

मुख्यमंत्री के आतिथ्य में होगा सम्मेलन अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रेया गुहा ने लिया तैयारियों का जायजा आयोजन स्थल गांधी ग्राउंड का अवलोकन, अधिकारियों की ली बैठक उदयपुर, 10 दिसम्बर। राज्य सरकार के वर्तमान कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत 14 दिसम्बर को गांधी ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत महिला सम्मेलन, लाभार्थियों को लाभ वितरण, विभागीय प्रदर्शनी सहित सूचना केंद्र में जिला स्तरीय प्रदर्शनी, जिला विकास पुस्तिका का विमोचन और प्रेसवार्ता का आयोजन किया जायेगा। राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के…
Read More
एक दूसरे के मानव अधिकारों की रक्षा करना भी हमारा दायित्व

एक दूसरे के मानव अधिकारों की रक्षा करना भी हमारा दायित्व

उदयपुर 10 दिसम्बर। मानव अधिकार दिवस हम सब के लिये महत्वपूर्ण अवसर हैं जब हम सभी मानवों के उन अधिकारों को याद करतें हैं जो हमें जन्मजात मिले है एवं एक दूसरे के मानव अधिकारों की रक्षा करना भी एक दूसरे का दायित्व है। ये अधिकार हमें समानता, स्वतंत्रता और सम्मान का जीवन जीने का अधिकार देते है। ये उद्बोधन संस्थान के उपनिदेशक डॉ. सुरेन्द्र छंगाणी ने पशुपालन डिप्लोमा के विद्यार्थियों को मानवाधिकार दिवस पर संबोधित करते हुए दिये। डॉ. छंगाणी ने कहा कि मानव अधिकार हमें सभ्य समाज बनाने में मदद करते है क्योंकि जब हम एक दूसरे के…
Read More
error: Content is protected !!