फाइनेंसकर्मियों को लूटने वाले गैंग का एक और सदस्य गिरफ्तार
उदयपुर, 10 दिसंबर : शहर की गोवर्धनविलास थाना पुलिस ने फाइनेंसकर्मियों से लूट की वारदातों में शामिल एक और शातिर अपराधी नवीन मीणा (24) निवासी उखेडी थाना पाटिया को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इसी गैंग के दो सदस्य, राकेश कुमार मीणा और अजीत कुमार मीणा को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने अब तक कुल 16 लूट की वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार 27 नवंबर 2024 को फाइनेंस कर्मचारी अफजल मोहम्मद से हाईवे पर काया जैन मंदिर के पास 78 हजार रुपए लूटे गए। इसके बाद गोवर्धनविलास पुलिस ने गहन जांच के तहत गैंग के…
