राज्य सरकार के कार्यकाल का ऐतिहासिक एक वर्ष : निभाई जिम्मेदारी-हर घर खुशहाली
नियुक्ति पत्र हाथ में आते ही खिले चेहरे - मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव में नवनियुक्त राजकीय कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र उदयपुर, 12 दिसंबर। राज्य सरकार के वर्तमान कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों का आगाज गुरूवार से हुआ। सुबह फतहसागर की पाल पर रन फॉर विकसित राजस्थान मैराथन दौड़ हुई। वहीं सुखाड़िया रंगमंच सभागार नगर निगम में जिला स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव हुआ। इसमें मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर जोधपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। एक वर्ष परिणाम उत्कर्ष - निभाई जिम्मेदारी-हर घर खुशहाली थीम के साथ सरकार की पहली वर्षगांठ के…
