नियमों की अवहेलना करने पर परिवहन विभाग की कारवाई वसूला जुर्माना
ऑटो चालकों से नियम पालना की समझाइश की भीलवाड़ा, 02 जुलाई । परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे सघन अभियान में मंगलवार को अवैध चल रहे व अनाधिकृत रूप से पायदान लगाकर संचालित होते, तथा अतिरिक्त सीट लगाकर चलाते पाय जाने पर आरटीओ चित्तौड़ श्री ज्ञानदेव के निर्देशन मे लगभग 12 ऑटो को परिवहन उड़नदस्ते द्वारा जप्त कर जुर्माना वसूल किया गया। जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि ऑटो में पीछे लगे अवैध पायदान को कार्यालय परिसर में ही गैस कटर से काटकर हटवाया गया और ऑटो चालकों को समझाइश की गई कि भविष्य में…
