Year: 2024

महिला डॉक्टर्स और महिला सीए का इनरव्हील क्लब ने किया सम्मान

महिला डॉक्टर्स और महिला सीए का इनरव्हील क्लब ने किया सम्मान

उदयपुर। इनरव्हील क्लब उदयपुर द्वारा आज शहर के डॉक्टर्स और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान किया गया। इनरव्हील क्लब प्रेसिडेंट चंद्रकला कोठारी ने कहा कि 1 जुलाई से सेवा कार्यों की नई शुरूआत हुई। क्लब की ओर से मैगनस हॉस्पिटल में डॉ. शिल्पा गोयल डॉ  मंगल, डॉ मोनिका वर्मा डॉ शालिनी भार्गव डॉ ओशीन सरैया आदि डॉक्टर का सम्मान किया गया। वही शहर के गणमान्य महिला चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान किया गया। सिंघवी मेघा शाह पंखुड़ी तलेसरा स्वाति माहेश्वरी मेघा चौधरी सुहानी छाजेड़ आदि महिला चार्टर्ड अकाउंटेंट का सम्मान किया सचिव डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि डॉक्टर्स और सीए का…
Read More
धर्म और संस्कृति पर गर्व करो-साध्वी डॉ संयमलता

धर्म और संस्कृति पर गर्व करो-साध्वी डॉ संयमलता

उदयपुर। साध्वी डॉ संयमलताश्री ने कहा कि तुम जिस धर्म संस्कृति से हो, उसके प्रति पूरी निष्ठा रखो। अपनी संस्कृति पर गर्व करो और उसके नियमों का पालन करो। हर मनुष्य को अपने धर्म और संस्कृति पर गर्व करना चाहिए। वे आज सेक्टर ग्यारह स्थित आदिनाथ पब्लिक स्कूल में धर्मसभा को संबोधित कर रही थी। साध्वी श्री कहा कि तुम अपने पिता को बहुत मानते हो, लेकिन पिता की बात नहीं मानते, तो क्या पिता का वात्सल्य तुम्हें मिलेगा। ऐसे ही भगवान महावीर को तो बहुत मानते हो लेकिन जो उन्होंने कहा है वह नहीं मानोगे तो फिर कैसे बन…
Read More
सघन पौधारोपण पर हुई चर्चा

सघन पौधारोपण पर हुई चर्चा

उदयपुर, 3 जुलाई। मानसून के दौरान जिले में राजकीय भूमि व भवनों के परिसर में सघन वृक्षारोपण कराये जाने के संबंध में बुधवार को जिला परिषद सभागार में मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती कीर्ति राठौड़ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुईं। बैठक में उदयपुर से झाड़ोल तक सड़क के दोनों ओर स्थित राजकीय भूमि पर पौधारोपण करने के संबंध में अब तक की कार्य योजना एवं प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती राठौड़ ने विभागीय अधिकारियों को आवंटित लक्ष्य के अनुसार नियत समयावधि में पौधारोपण कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य…
Read More
भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर मजिस्ट्रेट नियुक्त

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर मजिस्ट्रेट नियुक्त

उदयपुर 3 जुलाई। जिला मजिस्ट्रेट अरविंद पोसवाल ने शहर में आयोजित होने वाली भगवान जगन्नाथ यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। आदेश के अनुसार घंटाघर थाना क्षेत्र में स्थानीय निकाय उपनिदेशक विनोद कुमार कार्यपालक मजिस्ट्रेट होंगे जिनका कार्यस्थल जगदीश चौक से घंटाघर, बड़ाबाजार होगा। धानमंडी थाना क्षेत्र के लिए गिर्वा एसडीएम रिया डाबी को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है, जिनका कार्यस्थल मोचीवाड़ा, भड़भूजा घाटी, धानमंडी, तीज का चौक होगा। ऐसे ही सूरजपोल और घंटाघर थाना क्षेत्र में बड़गांव उपखंड अधिकारी श्रीमती सीमा तिवारी को कार्यपालक मजिस्ट्रेट लगाया है और इनका कार्यस्थल…
Read More
उदयपुर में संपूर्णता अभियान का शुभारंभ आज

उदयपुर में संपूर्णता अभियान का शुभारंभ आज

आशान्वित चयनित ब्लॉक खेरवाड़ा में होगा आयोजन उदयपुर, 3 जुलाई। नीति आयोग की ओर से सामाजिक एवं आर्थिक संकेतकों में सुधार के लिए चयनित देश भर के 112 आशान्वित जिलों एवं 500 आशान्वित ब्लाक में 4 जुलाई से 30 सितम्बर तक संपूर्णता अभियान चलाया जाएगा। उदयपुर जिले में खेरवाड़ा ब्लॉक आशान्वित ब्लॉक के रूप में चयनित है। कुल 40 संकेतकों में सुधार के लिए चलाए जाने वाले इस अभियान के तहत स्वास्थ्य पोषण, कृषि, शिक्षा एवं सामाजिक विकास सम्मिलित है। ”संपूर्णता अभियान” के तहत 6 संकेतकों को संतृप्त करने का लक्ष्य है। जिला आयोजना अधिकारी पुनीत शर्मा ने बताया कि…
Read More
कलक्टर पोसवाल ने किया सब्जी मंडी का दौरा

कलक्टर पोसवाल ने किया सब्जी मंडी का दौरा

व्यापारियों व जनप्रतिनिधियों से किया संवाद, मंडी में उचित व्यवस्थाएं कर व्यापारियों को शिफ्ट करने के निर्देश उदयपुर, 5 जुलाई। जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल बुधवार को शहर के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने मुखर्जी चौक स्थित सब्जी मंडी का निरीक्षण किया और मंडी होने के बावजूद सब्जी के खुदरा व्यापारियों के सड़क पर व्यापार किए जाने की स्थिति पर समस्त पक्षों से संवाद कर मंडी में उचित व्यवस्थाएं कर व्यापारियों को मंडी में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। नगर निगम महापौर जीएस टांक, उपमहापौर पारस सिंघवी, पार्षद डॉ. शिल्पा पामेचा और नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश व मंडी सचिव संजीव…
Read More
अजमेर और पाली के युवाओं ने बहाया पसीना

अजमेर और पाली के युवाओं ने बहाया पसीना

अग्निवीर भर्ती रैली- 2024 उदयपुर, 3 जुलाई। खेलगांव उदयपुर में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली को लेकर युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। भर्ती प्रक्र्रिया के तीसरे दिन बुधवार को अजमेर और पाली के युवाओं ने दौड़ से लेकर ग्राउण्ड टेस्ट में पसीना बहाया। कर्नल इंद्रजीतसिंह ने बताया कि बुधवार को अग्निवीर जनरल ड्यूटी पद के लिए अजमेर और पाली जिले के करीब 1000 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। अल सुबह 1600 मीटर की दौड़ हुई। इसमें रूपनगढ़ अजमेर के रामराज जाट बेस्ट रनर ऑफ दी डे चुने गए। दौड़ में सफल रहे अभ्यर्थियों के ग्राउण्ड टेस्ट हुए। इसके…
Read More
सांसद रावत ने केंद्रीय सड़क मंत्री से भेंट कर

सांसद रावत ने केंद्रीय सड़क मंत्री से भेंट कर

खेरवाड़ा में बायपास स्वीकृत करने की मांग की उदयपुर, 3 जुलाई/ लोकसभा सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नित्तिन गडकरी से भेंट कर खेरवाड़ा में बायपास स्वीकृत करने की मांग की है। सांसद रावत ने इस संबंध में केंद्रीय मंत्री को एक पत्र सौंपते हुए बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 48 खेरवाड़ा कस्बे के मध्य से गुजरता है। जहां यातायात का अत्यधिक दबाव रहता है। इस कारण वहां प्रतिवर्ष अनेक दुर्घटनाएं होती है, जिसमें जनहानि भी होती है। यह स्थान डेंजर ज़ोन बन चुका है। इस समस्या के निराकरण के लिए…
Read More
बहुचर्चित निधी पंचाल दहेज हत्या के आरोप में पति, ससुर एवं सास गिरफ्तार

बहुचर्चित निधी पंचाल दहेज हत्या के आरोप में पति, ससुर एवं सास गिरफ्तार

तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा डूंगरपुर, 02 जुलाई (ब्यूरो)। शहर की प्रतापनगर कॉलोनी में गत दिनों विवाहिता निधि पंचाल की  संदिग्ध परिस्थितियों मेंं हुई मौत तथा मृतका के पीहर पक्ष की ओर से दर्ज कराईगई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज किया था।  जिसमें पुलिस ने मृतका के पति, ससुर एवं सास को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दिया गया। कोतवाली पुलिस के अनुसार भोपालवाड़ी थाना धानमण्डी उदयपुर निवासी  यश कुमार पुत्र दामोदरलाल पंचाल ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट लिखवाते हुए बताया था कि 24 जून…
Read More
एडीएम सिटी द्विवेदी और एएसपी ओझा ने यात्रा मार्ग का किया अवलोकन

एडीएम सिटी द्विवेदी और एएसपी ओझा ने यात्रा मार्ग का किया अवलोकन

जगन्नाथ रथयात्रा अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश उदयपुर, 02 जुलाई। भगवान जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा यात्रा को शांतिपूर्ण और सफल सम्पन्न करवाने हेतु हर पहलु पर बारीकी से कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल के निर्देशन में मंगलवार को एडीएम सिटी राजीव द्विवेदी एवं एएसपी उमेश ओझा ने शहर में जगन्नाथ रथ यात्रा के प्रस्तावित मार्ग का पैदल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रथ यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ावों का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किये। एडीएम द्विवेदी और एएसपी ओझा शाम जगदीश चौक…
Read More
error: Content is protected !!