खेरवाड़ा में आर्थिक व सामाजिक उन्नयन की नई कहानी का शुभारंभ
आशान्वित चयनित ब्लॉक खेरवाड़ा में संपूर्णता अभियान का आगाज उदयपुर, 4 जुलाई। सामाजिक एवं आर्थिक संकेतकों में सुधार के लिए चयनित देश भर के 112 आशान्वित जिलों एवं 500 आशान्वित ब्लाक में गुरूवार से संपूर्णता अभियान की शुरूआत हुई। इसके साथ ही उदयपुर जिले में चयनित आशान्वित ब्लॉक खेरवाड़ा में भी अभियान का आगाज हुआ। इसके साथ ही खेरवाड़ा में सामाजिक एवं आर्थिक उन्नयन की नई कहानी का शुभारंभ हुआ। संपूर्णता अभियान का ब्लॉक स्तरीय उद्घाटन समारोह पंचायत समिति खेरवाड़ा में हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नानालाल अहारी रहे। अध्यक्षता जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती कीर्ति राठौड़ ने…
