डीपीएस, उदयपुर में वर्ल्ड कुडो चौंपियन सेनसई नोरिहिडे टेरागुची द्वारा सेमिनार
उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर में विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के लिए ‘मार्शल आर्ट्स के जीवन में महत्व हेतु सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में वर्ल्ड कुडो चौंपियन सेनसई नोरिहिडे टेरागुची (जापान) ने अपनी सफलता की यात्रा के अनुभवों को साझा करते हुए कुडो एवं मिक्सड मार्शल आर्टर्स के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उनके साथ ही इंडियन कुडो और मार्शल आर्ट लीजेंड हन्शी मेहुल वोरा (प्रेसिडेन्ट, के.आई.एफ.आइ), शिहान राजकुमार मेनारिया (हेडकोच, राजस्थान), तथा रेन्शी विस्पी खराड़ी (हेडकोच, गुजरात) ने इस खेल से विद्यार्थियों को अवगत कराया। विद्यालय के 200 विद्यार्थीयों के द्वारा प्रशिक्षक चाहत जैन…
