एक्सट्रीम मार्शल आर्ट एकेडमी राजस्थान के बच्चों ने जीते रजत व कास्यं पदक
68 वीं नेशनल स्कूल गेम प्रतियोगिता सम्पन्न उदयपुर। त्यागराज स्टेडियम दिल्ली में आज सम्पन्न हुई 68 वें नेशनल स्कूल गेम में एक्सट्रीम मार्शल आर्ट एकेडमी राजस्थान के बच्चों ने रजत व कास्यं पदक जीत राजस्थान का गौरव बढ़ाया। एक्सट्रीम मार्शल आर्ट एकेडमी राजस्थान और उदयपुर जिला के जनरल सेक्रेटरी संजू सिंह ने बताया कि महिला वर्ग में 52 किलो भार वर्ग में समिस्ता गहलोत ने रजत पदक जीता और पुरुष वर्ग में देवांश टाटावत 50 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक जीता। 68 वें नेशनल स्कूल गेम करीबन 29 राज्यों के 600 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। पदक विजेताओं बच्चों…
