प्रतापगढ़ : राज्य में महिला सम्मेलन, जिले में राजीविका एवं अन्य योजनाओं में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली महिलाएं हुई सम्मानित
प्रतापगढ़,14 दिसम्बर। राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है, इसी श्रृंखला में शनिवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि श्री नारायण सिंह प्रबंध निदेशक, राजफैड, राजस्थान सरकार रहे। उदयपुर में राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का कार्यक्रम माननीय मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में हुआ, इस कार्यक्रम को प्रदेश के प्रत्येक जिले से वीसी के माध्यम से जोड़ा गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री के संबोधन से पहले प्रतापगढ़ के जिला स्तरीय आयोजन में माही गर्ल्स स्कूल,…
