500 तपस्वियों की तेला तप आराधना शुरू, आचार्यश्री जी से ग्रहण किए प्रत्याख्यान
द्वेष को छोड़ने से ही पुण्य का अर्जन होता है : आचार्य विजयराज उदयपुर, 19 जुलाई। केशवनगर स्थित अरिहंत वाटिका में आत्मोदय चातुर्मास में शुक्रवार को तेले की आराधना प्रारम्भ हुई जो गुरू पूर्णिमा को पूर्ण होगी। मीडिया प्रभारी डॉ. हंसा हिंगड़ ने बताया कि शुक्रवार को 500 तपाराधकों ने तेले तप की आराधना के प्रत्याख्यान आचार्य श्री विजयराज जी म.सा. से ग्रहण किए। सभी आराधकों के तेले तप की पूर्णाहूति गुरू पूर्णिमा के दिन होगी एवं सामूहिक पारणा 22 जुलाई को होगा। वहीं शुक्रवार को धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए हुक्मगच्छाधिपति आचार्य श्री विजयराज जी म.सा. ने कहा कि…
