Year: 2024

भारतीय शास्त्रीय संगीत को मिलेगी नयी पहचान – प्रो. सारंगदेवोत

भारतीय शास्त्रीय संगीत को मिलेगी नयी पहचान – प्रो. सारंगदेवोत

राजस्थान विद्यापीठ एवं स्पीक मेके दिल्ली के बीच हुआ एमओयू विद्यापीठ करेगा हैरीटेज क्लब की स्थापना उदयपुर 14 अगस्त  / राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय एवं स्पीक मेके नई दिल्ली के बीच भारतीय शास्त्रीय संगीत को हर घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से एमओयू हुआ। विद्यापीठ विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, रजिस्ट्रार डॉ. तरूण श्रीमाली, पीठ स्थविर डॉ. कौशल नागदा, सहायक कुल सचिव डॉ. धमेन्द्र राजौरा व स्पीक मेके की ओर से जे.पी. भटनागर, डीके गुप्ता, डॉ. देेवेन्द्र सिंह चौहान ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर प्रो. सारंगदेवोत ने कहा कि विद्यापीठ में…
Read More
संस्थापक मनीषी पं. नागर की 27वीं पुण्यतिथि कल

संस्थापक मनीषी पं. नागर की 27वीं पुण्यतिथि कल

पुष्पांजलि, स्मरणांजलि एवं शैक्षिक परिसंवाद का होगा आयोजन उदयपुर 14 अगस्त / जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय के संस्थापक मनीषी पंडित जनार्दनराय नागर की 27वीं पुण्यतिथि पर श ुक्रवार को प्रातः 10.30 बजे प्रतापनगर स्थित आईटी सभागार में पुष्पांजलि, स्मरणांजलि एवं शैक्षिक परिसंवाद के रूप में मनाई जायेगी। कुलपति प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत ने बताया कि तीनों परिसरों के कार्यकर्ताओं द्वारा जनुभाई की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भारतीय ज्ञान परम्परा एवं नई शिक्षा नीति 2020 विषय पर शैक्षिक परिसंवाद का आयोजन किया जायेगा।
Read More
नेशन ग्रूव में दिखेगा देश भक्ति का जज्बा,  टॉप 15 विद्यालय आज  उतरेंगे सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति की होड़ में 

नेशन ग्रूव में दिखेगा देश भक्ति का जज्बा,  टॉप 15 विद्यालय आज  उतरेंगे सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति की होड़ में 

उदयपुर. अंतर विद्यालय समूह देश भक्ति नृत्य प्रतियोगिता  नेशन ग्रूव  में 15 विद्यालय के विद्यार्थी बुधवार को शहर के सु वि वि स्थित विवेकानंद सभागार में देश भक्ति गीतों पर  सर्वश्रेष्ठ की दौड़ में शामिल होने  समूह नृत्य की  प्रस्तुति देते हुए मंच साझा करेंगे। मिताली इवेंट्स की प्रबंधक डिम्पल बाबेल ने देते हुए बताया कि 15 विद्यालय देश भक्ति गीतों पर थिरकेंगे , विजेता टीम को इक्यावन हज़ार पुरस्कार व सेलिब्रिटीज़ के साथ रात्रि भोज का मौक़ा दिया जाएगा , वही द्वितीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को 31000 व तृतीय स्थान पर रहने वालों को 21000 राशि दी…
Read More
चौरासी पुलिस ने ढाई लाख की शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

चौरासी पुलिस ने ढाई लाख की शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

डूंगरपुर,13 अगस्त(ब्यूरो) जिले के चौरासी थाना पुलिस ने झोथरी तिराहे पर शराब से भरी एक कार को जब्त करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। चौरासी थाने के थानाधिकारी मोहम्मद रिजवान खान ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर नाकेबंदी कर गुजरात पासिंग कार को रोका गया, जिसमें कपड़ों के बैग्स में छिपाकर रखी गई 194 बोतल अंग्रेजी शराब और 66 बियर के कैन बरामद किए गए।गिरफ्तार किए गए तस्कर उदयपुर निवासी विपुल पुत्र देवीलाल पुजारी और सेमारी निवासी ईश्वर पुत्र गौतमनाथ को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों ने बताया कि वे शराब को…
Read More
डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

-बिजली दरों में बढ़ोतरी और बिगड़ती कानून व्यवस्था भाजपा पर साधा निशाना  डूंगरपुर,13 अगस्त (ब्यूरो)। डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा ने भाजपा सरकार के खिलाफ कलेक्टरी पर विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें बिजली दरों में बढ़ोतरी और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला गया। अपने समर्थकों के साथ घोघरा ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध स्वरूप ज़िला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद से बिजली और अन्य आवश्यक वस्तुएं महंगी हो गई हैं, और पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं। घोघरा…
Read More
कार में रखे बैग से चोरों ने उड़ाए एक लाख

कार में रखे बैग से चोरों ने उड़ाए एक लाख

उदयपुर, 13 अगस्त (ब्यूरो): शहर के हाथीपोल थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने कार में रखे बैग से एक लाख रुपय गायब कर दिए। पुलिस के अनुसार उदयलाल पुत्र धन्नालाल बंजारा निवासी सवीना खेडा ने पुलिस रिपोर्ट में बताया कि 10 अगस्त को वह अपनी स्कार्पियों में हाथीपोल बाजार से समान खरीदने आए थे। गाडी में रखे बैग में 1 लाख रुपय नकद व कुछ दूसरे जरूरी कागजात थे। करीब एक घंटे बाद जब वे खरीदारी कर वापस आए तो गाड़ी में रखा बैग नहीं मिला। घटना के एक दिन बाद 11 अगस्त को गुम हुआ बैग सुंदरवास में पड़ा…
Read More
इटली से उदयपुर घूमने आए बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत

इटली से उदयपुर घूमने आए बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत

उदयपुर, 13 अगस्त (ब्यूरो): जिले के नाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार को इटली के एक नागरिक की मौत हो गई। इटली से उदयपुर घूमने आए 85 वर्षीय अलफ्रेडो अपने ग्रुप के साथ होटल फतेहगढ़ में रुके थे। जहां हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। होटल स्टाफ की सूचना पर नाई थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर महाराणा भूपाल चिकित्सालय में रखवाया। नाई थाना अधिकारी नरपत सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अलफ्रेडो का पोस्टमार्टम इटली में ही होगा। क्योंकि अल्फ्रेडो ने किसी कंपनी से इंश्योरेंस करवाया है। जल्द ही इंश्योरेंस कंपनी…
Read More
मारपीट के आरोप में तीन गिरफ्तार

मारपीट के आरोप में तीन गिरफ्तार

—किशनगढ़ से कैमिकल बनाने का फॉमूला जानने उदयपुर आए थे आरोपी उदयपुर, 13 अगस्त (ब्यूरो): शहर की हिरणमगरी थाना पुलिस ने मारपीट के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मनीष पब्बुन पुत्र राधेश्याम पब्बुन निवासी उदय पार्क सेक्टर—4 ने पुलिस रिपोर्ट में बताया कि 3 अगस्त की रात को वह रिक्को कलड़वास स्थित सम्राट केमिकल से अपने घर जा रहा था। रास्ते में कार सवार दो लड़को ने उसे अगवा कर जबदस्ती अपनी कार में बिठाया। कार दो लोग पहले से ही बैठै थे। चारों ने उससे मारपीट करते हुए केमिकल बनाने का फार्मूला पूछा।…
Read More
स​रकारी स्कूल के शिक्षक को बस ने रौंदा, मौत

स​रकारी स्कूल के शिक्षक को बस ने रौंदा, मौत

उदयपुर, 13 अगस्त (ब्यूरो): जिले के बावलवाड़ा थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल बस ने सरकारी शिक्षक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार को हुए हादसे के बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर रास्ता जाम कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए बावलवाड़ा थानाधिकारी करणवीर सिंह सिसोदिया ने बताया कि मृतक आनंद डामोर (29) पुत्र गणेश खेरवाड़ा के ओगरा गांव से सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय मगरा में ड्यूटी पर जा रहा था। निचला धूरिया स्थित रोड विद्या निकेतन स्कूल की बस ने शिक्षक को कुचल दिया। घायल अवस्था में शिक्षक को डूंगरपुर के सरकारी…
Read More
फर्जी डिग्री मामले में प्रवीण र​तलिया की जमानत खारिज

फर्जी डिग्री मामले में प्रवीण र​तलिया की जमानत खारिज

उदयपुर, 13 अगस्त (ब्यूरो): शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत फर्जी डिग्री देने के आरोप में गिरफ्तार प्रवीण रतलिया की जमानत अर्जी कोर्ट ने खारिज कर ​दी। गौरतलब है गत दिनों पुलिस ने रतलिया को सिक्किम की बिना मान्यता वाली यूनीवर्सिटी से फर्जी डिग्री दिलाने के आरोप में जयपुर से गिरफ्तार किया था। मामले में आरोपी तीन साल से पुलिस को चकमा दे रहा था। गिरफ्तारी के बाद जेल में बंद रतलिया ने मंगलवार को कोर्ट में जमानत अर्जी लगाई, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।
Read More
error: Content is protected !!