Year: 2024

123 बच्चों ने भरे स्वतंत्रता के रंग

123 बच्चों ने भरे स्वतंत्रता के रंग

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर पन्ना की ओर से आयोजित किड्स ड्राइंग कंपीटीशन में 123 बच्चों ने भाग लिया। क्लब अध्यक्ष कुणाल भटनागर ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में बचपन से ही अपने देश के प्रति सम्मान व देशभक्ति का भाव लाना था। कार्यक्रम की संयोजिका का सुरभि खत्री ने बताया कि बच्चों में इस प्रतियोगिता को लेकर काफी उत्साह था और 5 वर्ष से 12 साल के बच्चों ने एक से बढ़कर एक स्वतंत्रता दिवस की थीम पर पेंटिंग्स बनाई। इस अवसर पर रोटरी क्लब पन्ना संरक्षक भानुप्रताप सिंह चार्ट सेक्रेटरी नीरज बोलिया, ओम शर्मा, स्मिता बैराठी…
Read More
भारतीय उत्पादों को खरीद कर भारतीय उद्योगों को बढ़़ावा देंःशैलेन्द्र सिंह

भारतीय उत्पादों को खरीद कर भारतीय उद्योगों को बढ़़ावा देंःशैलेन्द्र सिंह

लघु उद्योग भारती का जिला उद्योेग केन्द्र व श्रम विभाग के साथ संवाद उदयपुर। लघु उद्योग भारती की मादड़ी इकाई का जिला उद्योेग केन्द्र व श्रम विभाग के साथ संवाद कार्यक्रम आज होटल भैरव बाग में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिला उद्योग केन्द्र के प्रबन्ध निदेशक शैलेन्द्र शर्मा ने कहा कि हमें भारतीय उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये उनके द्वारा बनाये गये भारतीय उत्पादों को खरीदने को प्राथमिकता देनी चहिये ताकि वे सक्षम बन सकें। उन्होंने कहा कि युवा उद्यमियों को अपने उद्यम के लिये सस्ता माल खरीदने और उस माल को सीधे उपभोक्ताओं को सस्ती…
Read More
उदयपुर के स्वयं बने राजस्थान के सबसे कम उम्र के फिडे रेटेड खिलाड़ी

उदयपुर के स्वयं बने राजस्थान के सबसे कम उम्र के फिडे रेटेड खिलाड़ी

- 6 वर्ष 2 माह की आयु में पाई फिडे रेटिंग उदयपुर, 14 अगस्त। सफलता उम्र की मोहताज नहीं होती। यह बात को सिद्ध किया है उदयपुर हाल भीलवाड़ा निवासी 6 वर्षीय स्वयं व्यास ने। स्वयं ने हाल ही भीलवाड़ा में शतरंज की अंतर्राष्ट्रीय संस्थान फिडे के अनुमोदन से आयोजित शतरंज स्पर्धा में दिग्गजों को मात देते हुए फिडे रेटिंग हासिल की। इसके साथ ही महज 6 वर्ष 2 माह की आयु में फिडे रेटिंग पाने वाले स्वयं राजस्थान के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। स्वयं के पिता स्वप्निल व्यास ने बताया कि फिडे के नियमानुसार शतरंज…
Read More
स्वतंत्रता का मूल्य समझने विभाजन की विभीषिका को जानना जरूरी : राज्यसभा सांसद श्री चुन्नीलाल गरासिया

स्वतंत्रता का मूल्य समझने विभाजन की विभीषिका को जानना जरूरी : राज्यसभा सांसद श्री चुन्नीलाल गरासिया

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस चित्र प्रदर्शनी का हुआ समापन उदयपुर, 14 अगस्त। विभाजन हमारी देश की स्वतंत्रता के साथ जुड़ा हुआ एक कभी न भुलाया जा सकने वाला दुखद अध्याय है। विभाजन की विभीषिका विषयक चित्र प्रदर्शनी से उस समय की त्रासदी की मार्मिकता और भीषणता का अनुमान लगाया जा सकता है। स्वतंत्रता का वास्तविक मूल्य समझने के लिए विभाजन की विभीषिका को जानना जरूरी है। यह विचार राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने बुधवार को केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, उदयपुर की ओर से विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय उदयपुर के सभागार  में आयोजित…
Read More
नेशन ग्रूव में गूंजा हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा 

नेशन ग्रूव में गूंजा हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा 

होली पब्लिक स्कूल आगरा बना विजेता  उदयपुर.विवेकानंद सभागार में मिताली इवेंट्स के बैनर तले आयोजित अंतर विद्यालय  देश भक्ति गीत आधारित समूह नृत्य प्रतियोगिता में छलका देश भक्ति का जज्बा, कार्यक्रम के बीच अनेकों बार हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा का जय घोष हुआ। प्रतियोगिता में बतौर आशीर्वाद प्रदाता मुनि संबोध कुमार मेधांश ने कहा- ना हिन्दू ना मुसलमान रखते है हम अपने दिल में हिंदुस्तान रखते है। नेशन ग्रूव ने देश को अविस्मरणीय अध्याय सौपा है। इस्कॉन मंदिर गंगू कुंड के महाराज मायापुरवासी ने कहा- नृत्य में भारतीय संस्कृति को वर्धापित करने मिताली इवेंट्स का पुरुषार्थ सराहनीय है।…
Read More
पंजाब के राज्यपाल श्री कटारिया 16 से उदयपुर प्रवास पर

पंजाब के राज्यपाल श्री कटारिया 16 से उदयपुर प्रवास पर

उदयपुर, 14 अगस्त। पंजाब के राज्यपाल माननीय श्री गुलाबचंद कटारिया शुक्रवार 16 अगस्त की शाम 7ः10 बजे वायुयान से उदयपुर आएंगे। वे 27 अगस्त तक उदयपुर प्रवास पर रहते हुए विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री कटारिया 17 अगस्त को सुबह 9 बजे सर्किट हाउस में जनसुनवाई करेंगे। वे 18 अगस्त की सुबह 8ः30 बजे ऋषभदेव पहुंचकर वहां आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे वहां से 11ः15 बजे लालपुरिया पहुंचेंगे और सलूंबर के दिवंगत विधायक स्व. श्री अमृतलाल मीणा को श्रृद्धांजलि अर्पित कर पुनः उदयपुर आएंगे। राज्यपाल श्री कटारिया 20 अगस्त की सुबह 9ः45 बजे…
Read More
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार एवं हत्या के विरोध में हिंदुओं का आक्रोश फूटा, जिला कलेक्ट्री पर धरना प्रदर्शन

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार एवं हत्या के विरोध में हिंदुओं का आक्रोश फूटा, जिला कलेक्ट्री पर धरना प्रदर्शन

- संतो की अगुवाई में जन आक्रोश रैली निकाली, व्यापारिक प्रतिष्ठान स्वत: बंद कर जताया विरोध उदयपुर। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार एवं हत्या  के विरोध में उदयपुर में संपूर्ण हिंदू समाज की ओर से संतो की अगुवाई में जन आक्रोश रैली निकाली गई।रैली से पूर्व संतों ने जनसभा को संबोधित किया।उसके बाद जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते हुए विरोध जताया। उसके बाद राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। संपूर्ण हिंदू समाज की ओर से बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार व हत्या के विरोध में बुधवार प्रातः शहर एवं विभिन्न उपनगरीय…
Read More
जिला स्तरीय समारोह में 97 जनों का होगा सम्मान

जिला स्तरीय समारोह में 97 जनों का होगा सम्मान

स्वाधीनता दिवस 2024 उदयपुर, 14 अगस्त। स्वाधीनता दिवस के अवसर पर उदयपुर जिला मुख्यालय पर आयोजित समारोह में जिले में उल्लेखनीय कार्यों व सेवाओं के लिए 97 जनों को सम्मानित किया जाएगा। जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल ने बताया कि उत्कृष्ट कार्य के लिए पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग के उपनिदेशक रविप्रकाश लांबा, महिला सुरक्षा सखी राजकुमारी मेनारिया, टीएडी विभाग की अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी दामिनी श्रीमाल, आईजी ऑफिस के सहायक लेखाधिकारी द्वितीय अरूण चौबीसा, तहसील गिर्वा के पटवारी चंचल दोशी, वरिष्ठ अध्यापक राधेश्याम मारू, आईआईएम उदयपुर के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शानु लोढ़ा जैन, मेवाड़ एज्युकेशन प्राईवेट लिमिटेड, डीपीएस की विद्यार्थी सुश्रुथा…
Read More
श्री उदित मुनि नाम साहब की विशाल शोभा यात्रा सोमेश्वर महादेव मंदिर से सुवालका भवन तक

श्री उदित मुनि नाम साहब की विशाल शोभा यात्रा सोमेश्वर महादेव मंदिर से सुवालका भवन तक

शोभा यात्रा में सत्यनाम की पताका लिए ऊंट व घुड सवार, के साथ कलश यात्रा आयोजन उदयपुर। श्री उदित मुनि नाम साहब की विशाल शोभा यात्रा में जन सैलाब उमड़ा।केडीवी मिशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता महंत पर्वत दास ने बताया कि पाठकों की मंगरी ,सेवाश्रम, सेक्टर 3,4,5,6, वीआईपी कॉलोनी सेक्टर 9 तक विशाल वाहन रैली निकल गई। सोमेश्वर महादेव मंदिर सवीना से सुहालका भवन तक विशाल शोभायात्रा में हजारों भक्तों ने भाग लिया निकल गई। खुली जीप में गजेंद्र सुहालका सारथी थे और जीप में भक्त सत्यनाम की पताका लहरा रहे थे। ऊंट, घुड़सवार भी सत्यनाम की पताका ले कर चल…
Read More
हम व्यक्तिगत मोह की बेड़ियों को तोड़कर राष्ट्र प्रेम व देशभक्ति को सर्वोपरि रखें: आचार्य विजयराज

हम व्यक्तिगत मोह की बेड़ियों को तोड़कर राष्ट्र प्रेम व देशभक्ति को सर्वोपरि रखें: आचार्य विजयराज

उदयपुर, 14 अगस्त। केशवनगर स्थित अरिहंत वाटिका में आत्मोदय चातुर्मास में बुधवार को आचार्य श्री विजयराज जी म.सा. ने धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारा देश 15 अगस्त के दिन आजाद हुआ, यह आजादी भौतिक भूभाग की थी। आज भी हमारे देश में भाषा, संस्कृति एवं शिक्षा की दृष्टि से विदेशियों का ही अनुकरण जारी है। महापुरूषों के अनुसार स्वतंत्रता शब्द स्व+तंत्रता इन दो शब्दों से मिलकर बना है जिसका अर्थ है अपना अपने पर अधिकार होना स्वतंत्रता है। स्वयं को पहचानने का पुरूषार्थ करके  स्वतंत्र होकर सर्वतंत्र को प्राप्त कर लें। हमारे महापुरूषों ने अपना सबकुछ समर्पित…
Read More
error: Content is protected !!