भीलवाड़ा : जिला प्रशासन व नगर परिषद के तत्वावधान में निकाली गई विशाल तिरंगा रैली, लगभग 2 हजार से अधिक लोगों ने लिया भाग
हर घर फहराएंगे तिरंगा जिला कलक्टर, एसपी सहित जनप्रतिनिधियों ने लिया भाग, लोगों को हर घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश भीलवाड़ा, 13 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास से मनाएं जाने तथा हर घर तिरंगा कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंगलवार को जिला प्रशासन तथा नगर परिषद के तत्वावधान में नगर परिषद से विशाल तिरंगा रैली निकाली गई। इस दौरान नगर परिषद सभापति श्री राकेश पाठक, जिला कलक्टर श्री नमित मेहता, जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत सहित जिले के पार्षद, नगर परिषद आयुक्त हेमाराम चौधरी सहित नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारी तथा मौजूद रहे। तिरंगा रैली में लगभग…
