उदयपुर। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर सेंट एंथोनी विद्यालय में कई देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए मीडिया प्रभारी विकास साहू ने बताया कि जिसमें परेड, देशभक्ति नृत्य, कविता, नाटक, इत्यादि विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुतियां दी गई इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य विलियम डिसूजा ने ध्वजारोहण किया एवं श्रीमती जैसी डिसूजा ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की राष्ट्रीय जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में सिरजन सिंह रजत और कांस्य पदक पर कब्जा जमाया द्वारा विद्यालय प्रबंधन द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया अभिनंदन का कार्यक्रम खिलाड़ियों के लिए आयोजित किया गया व उनके द्वारा सम्मानित किया गया राजस्थान राज्य भारत स्काउट एंड गाइड…
उदयपुर । विज्ञान समिति, महावीर इन्टरनेशनल, मिसाल सेवा संस्थान, एम.बी. कॉलेज पूर्व छात्र परिषद के संयुक्त तत्त्वावधान में प्रत्येक माह के तीसरे रविवार की श्रृंखला का 113वां बिजय कुमार सुराणा मेडिकल केम्प रविवार 18 अगस्त को प्रातः 10.00 से 12.00 बजे तक विज्ञान समिति अशोकनगर परिसर मे आयोजित होगा। शिविर संयोजक डॉ. बी.एल. चावत ने बताया कि डॉ आई एल जैन, डॉ ए के बापना, डॉ. अनुराग तलेसरा, डा. रमेश सेठिया, डॉ. अजय सांखला, डॉ. अनुष्का झोटा, डॉ भानु प्रकाश वर्मा, श्री योगेश्वर चौबीसा, डॉ राकेश दशोरा, डा. शैल गुप्ता, डॉ. दीपक शर्मा, श्री बहादुर , डा. बी एल पोखरना, …
उदयपुर 15 अगस्त। मॉडर्न वीर सिक्योरिटी फोर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड उदयपुर के हिरणमगरी स्थित शाखा कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम शाखा प्रबंधक महेंद्र सिंह ने तिरंगा फ़हराया। यहां राष्ट्रगान और ध्वज को सलामी दी गई । इस अवसर पर समारोह की अध्यक्षता कर रहे शाखा प्रबंधक महेन्द्र सिंह ने कहा कि हम देश की सेवा बॉर्डर पर जाकर तो नहीं कर सके। लेकिन देश के आंतरिक इलाकों में रह कर अवश्य ही सहज सुरक्षा सेवाएं दे सकते हैं। हम निजी सुरक्षाकर्मी भी भारत माता के एक तरह से सुरक्षा प्रहरी ही हैं, जो देश के विभिन्न क्षेत्रों में भीतरी सुरक्षा सेवा दे रहे हैं। हमें देश के अंदर की समस्याओं को दूर करने में अपनी भागीदारी निभानी होगी। जैसे कि स्वच्छ भारत , प्लास्टिक मुक्त भारत, पौधरोपण, हरित भारत आदि व्यापक अभियान में अपनी सहभागिता करनी है। साथ ही सिक्योरिटी लाइन के अंदर दिन प्रतिदिन सुरक्षा को कैसे मजबूत करें इसके लिए समय-समय पर बदलाव की आवश्यकता है। अपनी ड्यूटी ईमानदारी से करना ही समाज की सबसे बड़ी सेवा व सुरक्षा है। इस मौके पर एरिया ऑफिसर राजेश गुर्जर ने एमएसएफ के उदयपुर में विभिन्न संस्थानों में तैनात जवानों को देशभक्ति के साथ जोड़ते हुए हौसलाफजाई की और कहा की देश सेवा कोई आप किसी की मदद करते है वो भी देश सेवा मे आता है अपनी ईमानदारी से ड्यूटी करना भी देश सेवा है। जवानों ने भी उत्साह दिखाया। चढ़कर भाग लिया। समारोह में गार्ड संजय चक्रवर्ती, दिनेश विजयर्गीय, सुरेश चंद्र मेनारिया,ललित पुजारी, गोपाल कीर , भावेश शर्मा, प्रकाश डांगी, पर्बत सिंह, अशोक, राजेंद्र कुमार मीणा, चतर्भुज, गुलाब चंद मीणा, प्रवीण कुमार, हीरा लाल, थावरचंद, कुलदीप,सुरजमल, तेजपाल, आदि ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का संचालन गार्ड भावेश शर्मा ने किया।
उदयपुर, 16 अगस्त। नारायण सेवा संस्थान के सभी परिसरों में 78वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। सेक्टर-4 स्थित मानव मन्दिर प्रांगण में संस्थापक पद्मश्री कैलाश मानव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने संस्थान साधक -साधिकाओं को देश की एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। अंकुर कॉम्प्लेक्स मुख्यालय पर संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल तथा माली कॉलोनी में निर्माणाधीन परिसर में सहसंस्थापिका कमला देवी अग्रवाल ने झंडारोहण किया। लियो का गुड़ा स्थित सेवामहातीर्थ में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में नारायण चिल्ड्रन एकेडमी के बच्चों ने देश भक्ति के गीतों एवं नृत्यों की प्रस्तुतियां दी। मुख्य अतिथि संस्थान निदेशक वंदना अग्रवाल थी। स्कूल प्राचार्य अर्चना…
उदयपुर। होटल संस्थान दक्षिणी राजस्थान के सचिव एवं होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान उदयपुर संभाग के अध्यक्ष राकेश चौधरी ने बताया कि केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत के उदयपुर आने पर 15 अगस्त को होटल संस्थान दक्षिणी राजस्थान एवं होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान ने उपरणा ओड़ा कर स्वागत किया एवं आत्मीय मुलाकात की। तथा पर्यटन और होटल से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। चर्चा में गत वर्ष उदयपुर में आयोजित हुए G20 सम्मेलन में उदयपुर की मेहमान नवाजी कि प्रशंसा की साथ ही पर्यटन के क्षेत्र में उदयपुर के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न तमगें हासिल करने पर…
उदयपुर, 14 अगस्त (ब्यूरो): जिले के पहाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या के आरोप में 36 साल से फरार 25 हजार रुपय के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार पहाड़ा थानाधिकारी गणपत सिंह व जिला स्पेशल टीम के प्रभारी देवेन्द्र देवल के नेतृत्व में गठित टीम कार्रवाई करते हुए बुधवार को तितरडी गुप्तेश्वर मार्ग कुम्भा नगर कॉलोनी के एक आवासीय मकान पर दबिश देकर आरोपी बाबुलाल पुत्र कावा बरण्डा निवासी अनेला थाना पहाडा को गिरफ्तार किया। आरोपी बाबुलाल हत्या के आरोप में पिछले 36 साल से फरार है। जिस पर पुलिस ने…
र घर तिरंगा-2024 तिरंगा मैराथन में दिखा अपार उत्साह उदयपुर, 14 अगस्त। तिरंगे के प्रति देश के हर नागरिक में अपनत्व का भाव विकसित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहा हर घर तिरंगा अभियान जन आंदोलन का रूप ले चुका है। उदयपुर जिले में जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल और नोडल अधिकारी सीईओ जिला परिषद कीर्ति राठौड़ के निर्देशन में विविध आयोजन हो रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार सुबह फतहसागर की पाल पर तिरंगा मैराथन का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में युवा, खिलाड़ी, स्कूली बच्चे, अधिकारीगण और आमजन शामिल हुए। हाथों में तिरंगा ध्वज लिए उत्साह के साथ…
हर घर तिरंगा-2024 सूचना केंद्र में सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने किया प्रदर्शनी का शुभारंभ पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र का आयोजन उदयपुर, 14 अगस्त। हर घर तिरंगा-2024 अभियान के तहत पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के तत्वावधान में सूचना केंद्र स्थित कला दीर्घा में दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ बुधवार को सांसद डॉ.मन्नालाल रावत के मुख्य आतिथ्य में हुआ। डॉ रावत ने आजादी के दीवारों को समर्पित कलाकृतियों को निराहते हुए उनकी सराहना की और चित्रों के माध्यम से उद्घाटित होने वाले राष्ट्रभाव को आत्मसात करने का आह्वान किया। सांसद डॉ रावत ने सूचना केन्द्र की कला दीर्घा में लगाई…
जिला स्तरीय समारोह में टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी करेंगे ध्वजारोहण उदयपुर, 14 अगस्त। 78वां स्वतंत्रता दिवस गुरुवार को जिले भर में धूमधाम से मनाया जाएगा। आजादी के उत्सव का जिला स्तरीय समारोह गांधी ग्राउण्ड में आयोजित होगा। इसमें प्रदेश के जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ध्वजारोहण करेंगे। अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर राजीव द्विवेदी ने बताया कि जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल के निर्देशन में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह में सुबह 9 बजे मुख्य अतिथि टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। कार्यक्रम में माननीय राज्यपाल महोदय के…
उदयपुर। इनरव्हील क्लब ऑफ उदयपुर दिवास ने अपना पांचवा स्थापना दिवस समारोह शहर के आमंत्रा होटल में आयोजित किया। प्रेसिडेंट नयना जैन ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर अरविंद पोसवाल की पत्नी शैली पोसवाल , पीडीसी चंद्र प्रभा मोदी, पुष्पा कोठारी, ब्रजराज राठौड़, चंद्रकला कोठारी, कांता जोधावत, पुष्पा सेठ, सुंदरी छतवानी , सुरजीत छाबड़ा आदि उपस्थित रहीं। फाउंडर प्रेसिडेंट रेखा भानावत ने बताया कि नयना जैन लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुनी गई हैं। उपाध्यक्ष समीक्षा खंडेलवाल, सचिव आशा श्रीमाली, कोषाध्यक्ष शशि मेहता, आई एस ओ ललिता बापना ,तथा एडिटर गुणबाला सेठ को चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष तथा दूसरे…