Year: 2024

आईजी ऑफिस में हुई जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्धजनों की बैठक

आईजी ऑफिस में हुई जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्धजनों की बैठक

लेकसिटी में शांति और सौहार्द कायम रखने हुआ मंथन शांति की राह पर चल पड़ी लेकसिटी उदयपुर, 17 अगस्त। शहर में शुक्रवार को हुई घटना के बाद लेक सिटी में शांति और सौहार्द कायम रखने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रबुद्धजनों द्वारा लगातार अलग-अलग स्तरों पर बैठक करते हुए विचार मंथन किया जा रहा है और इसी का नतीजा है कि शनिवार को दिन भर लेकसिटी में शांति रही और किसी भी स्थान से किसी अप्रिय घटना का कोई समाचार नहीं मिला। शनिवार शाम को आईजी ऑफिस में आईजी अजयपाल लांबा की अध्यक्षता में…
Read More
उदयपुर यूनाईटेड राउण्ड टेबल की नव कार्यकारिणी गठित

उदयपुर यूनाईटेड राउण्ड टेबल की नव कार्यकारिणी गठित

सौरभ बापना चेयरमैन,विवेक वैष्णव सचिव मनोनीत उदयपुर। उदयपुर यूनाईटेड राउण्ड टेबल 234 की वर्ष 2024-25 की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सौरभ बापना चेयरमैन,विवेक वैष्णव सचिव मनोनीत किये गये। इसके अलावा कार्यकारिणी में वाइस चेयरमैन अचल अग्रवाल,निवर्तमान चेयरमैन पुनीत बाबेल,कोषाध्यक्ष दीक्षंात मेहता को शामिल किया गया। ------------------------------------------------------- रोटरी क्लब उदयपुर दृष्टि ने 50 बच्चों को बांधी राखी उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर दृष्टि ने आज फतहपुरा स्थित ज्योति स्कूल में विद्यार्थियों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। क्लब के सदस्यों ने छात्रों को सुरक्षा और देखभाल का प्रतीक 50 राखियाँ बांधी। इस कार्यक्रम में वक्ता कोषाध्यक्ष हंसिका चड्ढा द्वारा…
Read More
राजपूत महासभा संस्थान उदयपुर संभाग ने नवनिर्मित भवन में मनाया 78 वां स्वतंत्रता दिवस

राजपूत महासभा संस्थान उदयपुर संभाग ने नवनिर्मित भवन में मनाया 78 वां स्वतंत्रता दिवस

उदयपुर। राजपूत महासभा संस्थान उदयपुर संभाग ने नवनिर्मित भवन में मनाया  78 वां स्वतंत्रता दिवस। कार्यक्रम के अध्यक्ष संत सिंह भाटी ने बताया कि मुख्य अतिथि में दिलीप सिंह यदुवंशी, विजय सिंह कच्छवाहा,  देवी सिंह चौहान, भेरू सिंह कच्छवाहा, लक्ष्मण सिंह देवड़ा थे. इस दौरान विजय सिंह कच्छवाहा ने ग्यारह हजार रूपयें, सज्जन सिंह राठौड़ ने इक्यावन हजार, दिलीप सिंह यदुवंशी इक्कीस हजार रूपयें और महेंद्र सिंह चौहान ने ग्यारह हजार रूपए भवन निर्माण में आर्थिक सहयोग दिया। राजपूत महासभा संस्थान उदयपुर संभाग के महासचिव प्रदीप सिंह भाटी ने उपरना ओढ़ाकर सभी का स्वागत किया और बताया कि डॉ.गुणवंत सिंह…
Read More
ईंटाली के चायला खेड़ा में मृतक रामचंद्र के घर पहुंच कर सांसद ने दी श्रद्धांजलि, सौपा 1.5 लाख का चेक

ईंटाली के चायला खेड़ा में मृतक रामचंद्र के घर पहुंच कर सांसद ने दी श्रद्धांजलि, सौपा 1.5 लाख का चेक

फतहनगर। गत दिनों दुबई में चित्तौड़ लोकसभा क्षेत्र के वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के दो व्यक्ति व मावली विधानसभा क्षेत्र के ईंटाली पंचायत के चांयला खेड़ा निवासी रामचंद्र जनवा 32 वर्ष पिता स्वर्गीय नारायण जनवा के निधन की दुःखद घटना हुई जिस पर शुक्रवार को चित्तौड़ सांसद चंद्रप्रकाश जोशी,वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी उनके निवास पहुंचे तथा मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित की। इंडियन पीपल्स फॉर्म राजस्थान इकाई दुबई की ओर से शोक संतृप्त परिवार को डेढ़ लाख की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। इससे पूर्व मावली प्रभारी कृष्ण गोपाल पालीवाल ने भी मृतक के निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान…
Read More
परिस्थितियां चाहे जो हों हम समय को सार्थक करें : आचार्य विजयराज

परिस्थितियां चाहे जो हों हम समय को सार्थक करें : आचार्य विजयराज

उदयपुर, 17 अगस्त। केशवनगर स्थित अरिहंत वाटिका में आत्मोदय वर्षावास में हुक्मगच्छाधिपति आचार्य श्री विजयराज जी म.सा. ने शनिवार को धर्मसभा में कहा कि कार्य की सफलता में काल का बहुत बड़ा योगदान होता है। इसलिए आचारांग सूत्र में कहा गया है कि खणं जाणाई पंडिओ अर्थात् जो क्षण को जानता है, जो एक क्षण की भी कीमत करता है वहीं पंडित है। समय में वह शक्ति है जो अच्छे को बुरा व बुरे को अच्छा बनाता है। समय के साथ ही अच्छे लोगों में परिवर्तन, अनुवर्तन, सहवर्तन एवं विवर्तन होता है। आचारांग सूत्र में बताया गया है कि काल…
Read More
राष्ट्र की प्रगति के लिए समर्पित भाव से कर्तव्यों का निर्वहन करना जरूरी-डॉ तायलिया

राष्ट्र की प्रगति के लिए समर्पित भाव से कर्तव्यों का निर्वहन करना जरूरी-डॉ तायलिया

उदयपुर, 17 अगस्त। आजादी से लेकर अब तक हमारे देश ने बहुत प्रगति की है, इस प्रगति को और आगे ले जाने के लिए हम सभी को समर्पित भाव से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा। यह बात विद्या भवन सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र कुमार तायलिया ने विद्या भवन गोविन्दराम सेकसरिया शिक्षक महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण कर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं। सोसायटी के उपाध्यक्ष हंसराज चौधरी ने सभी को राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए कर्त्तव्यों के प्रति सजगता का सन्देश दिया।स्वागत उद्बोधन प्राचार्य डॉ. फरज़ाना इरफ़ान ने दिया। उन्होंने विविधता में एकता…
Read More
स्कूलों में बच्चों के बैग-डेस्क पर रहेगी पैनी नजर

स्कूलों में बच्चों के बैग-डेस्क पर रहेगी पैनी नजर

माध्यमिक शिक्षा निदेशक जारी किए आदेश उदयपुर, 17 अगस्त। उदयपुर शहर के एक राजकीय विद्यालय में स्कूली बच्चों के विवाद में चाकूबाजी की घटना को गंभीरता से लेते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश भर के राजकीय व निजी विद्यालयों के संस्था प्रधानों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निदेशक माध्यमिक शिक्षा आशिष मोदी ने जारी निर्देशों में कहा कि विद्यालय में किसी भी प्रकार का धारदार हथियार, नुकीली वस्तुएं आदि लानी निषिद्ध रहेंगी। इसके तहत किसी भी प्रकार के धारदार हथियार जैसे चाकू, छूरी, धारदार कैंची या किसी भी नुकीली वस्तु को विद्यालय में लाना सख्त मना है। ऐसे किसी…
Read More
उदयपुर में हालात नियंत्रण में, जनजीवन सामान्य, घायल छात्र के स्वास्थ्य में सुधार

उदयपुर में हालात नियंत्रण में, जनजीवन सामान्य, घायल छात्र के स्वास्थ्य में सुधार

मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल जयपुर से विशेष चार्टर से भेजी विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम संभागीय आयुक्त, जिला कलक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने रखी स्थिति पर नजर उदयपुर, 17 अगस्त। स्कूली बच्चों के विवाद के बाद उपजे हालातों पर प्रशासन और पुलिस की सजगता से समय रहते नियंत्रण पा लिया गया है। शुक्रवार शाम को हुई छूटपुट घटनाओं के अलावा शनिवार को पूरे दिन शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रही। जनजीवन पूरी तरह से सामान्य रहा। एहतियातन विद्यालयों में अवकाश रहा। शहर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। उधर, मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने संवेदनशील पहल करते…
Read More
भीलवाड़ा : डॉक्टर्स की 24 घंटे की हड़ताल के कारण मरीजों को नहीं झेलनी पड़े तकलीफ

भीलवाड़ा : डॉक्टर्स की 24 घंटे की हड़ताल के कारण मरीजों को नहीं झेलनी पड़े तकलीफ

जिला कलक्टर ने किया महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की जायजा लिया अस्पताल में किए गए है सभी आवश्यक प्रबंध-जिला कलक्टर श्री नमित मेहता भीलवाड़ा, 17 अगस्त। चिकित्सकों की एक दिन के कार्य बहिष्कार के कारण जिले में मरीजों को कम से कम समस्या हो, मरीजों को समय से उपचार मिल सके इसलिए महात्मा गांधी राजकीय चिकित्सालय में जिला कलक्टर श्री नमित मेहता ने शनिवार को व्यवस्थाओं के जायजा लिया। इस दौरान पीएमओ डॉ अरुण गौड़, सीएमएचओ डॉ सीपी गोस्वामी भी मौजूद रहे। जिला कलक्टर ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के दिशा निर्देशों के अनुरूप…
Read More
राजसमंद : बच्चों के बीच पहुंचे सौ बाल साहित्यकार

राजसमंद : बच्चों के बीच पहुंचे सौ बाल साहित्यकार

कविताएं और कहानियां सुनाने के साथ ही बताई रचना प्रक्रिया ‘बच्चों का देश’ पत्रिका का रजत जयंती समारोह आज होगा संपन्न राजसमन्द। राजसमन्द स्थित अंतरराष्ट्रीय संस्थान अणुव्रत विश्व भारती द्वारा प्रकाशित मासिक बाल पत्रिका ‘बच्चों का देश’ पत्रिका के रजत जयन्ती समारोह के अन्तर्गत ‘बाल साहित्य संवाद’ के रूप में एक अनूठा नवाचार किया गया। 17 अगस्त की सुबह देश भर से आए करीब सौ बाल साहित्यकार राजसमन्द क्षेत्र के 31 अलग-अलग स्कूलों में गए और बच्चों के साथ सीधा संवाद किया। अपनी तरह के इस अनूठे प्रयोग में पांच हजार से अधिक बच्चों ने सहभागिता की और साहित्य की…
Read More
error: Content is protected !!