Year: 2024

बुधवार दोपहर 2 बजे तक निलंबित रहेंगी इंटरनेट सेवाएं

बुधवार दोपहर 2 बजे तक निलंबित रहेंगी इंटरनेट सेवाएं

उदयपुर, 20 अगस्त। शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अफवाहों पर नियंत्रण के लिए संभागीय आयुक्त श्री राजेंद्र भट्ट ने एक आदेश जारी कर नेटबंदी की अवधि बढाते हुए उदयपुर शहर तथा आसपास के क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं 21 अगस्त (बुधवार) दोपहर 2 बजे तक के लिए निलंबित कर दी हैं। इसके तहत उदयपुर शहर, बेदला, बड़गांव, बलीचा, देबारी, एकलिंगपुरा, कानपुर, ढीकली और भुवाणा क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं बुधवार दोपहर 2 बजे तक निलंबित रहेंगी।
Read More
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल उदयपुर में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में वीरांगनाओं का सम्मान जिला कलक्टर और जनप्रतिनिधियों ने शहीदों के घर पहुंच कर किया अभिनंदन मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, उपहार भेंट किए उदयपुर, 20 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में अभिनव पहल करते हुए देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों की वीरांगनाओं का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रत्येक जिले में प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने शहीदों के घर जाकर वीरांगनाओं और परिजनों का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री महोदय का संदेश दिया तथा उपहार भेंट किए। उदयपुर में…
Read More
उदयपुर ने पेश की शांति और सौहार्द की मिसाल

उदयपुर ने पेश की शांति और सौहार्द की मिसाल

जनजीवन सामान्य, बाजारों में चहल पहल देवराज का कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार उदयपुर, 20 अगस्त। उदयपुर शहर से एक बार फिर शांति और सौहार्द की मिसाल पेश की। स्कूली बच्चों के विवाद में चाकू के वार से घायल छात्र देवराज की मृत्यु होने पर आमजन में आक्रोश जरूर नजर आया, लेकिन लोगों ने धैर्य का परिचय देते हुए शहर की कानून व्यवस्था बनाए रखी। प्रशासन और पुलिस के माकूल बंदोबस्त के चलते पूरे शहर में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। मृत छात्र का मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार…
Read More
राजस्थान विद्यापीठ का 88वां स्थापना दिवस आज

राजस्थान विद्यापीठ का 88वां स्थापना दिवस आज

उदयपुर 20 अगस्त / जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय की मातृ संस्था राजस्थान विद्यापीठ का 88वां स्थापना दिवस बुधवार को प्रतापनगर स्थित आईटी सभागार में प्रातः 11.30 बजे समारोह पूर्वक मनाया जायेगा।  समारोह के मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल महामहिम  गुलाबचंद कटारिया, कुल प्रमुख भंवर लाल गुर्जर, कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, पीठ स्थविर डाॅ. कौशल नागदा होगे। अध्यक्षता कुलाधिपति प्रो. बलवंत राय जाॅनी करेगे। समारोह में विद्यापीठ के सभी युनिटों के कार्यकर्ता भाग लेगे।
Read More
माइंस के रायल्टी ठेकों और वे-ब्रिज का होगा समय समय पर औचक निरीक्षण, अनियमितता पर होगी कठोर कार्रवाई- डीएम जी श्री कलाल

माइंस के रायल्टी ठेकों और वे-ब्रिज का होगा समय समय पर औचक निरीक्षण, अनियमितता पर होगी कठोर कार्रवाई- डीएम जी श्री कलाल

उदयपुर, 20 अगस्त। खान एवं भूविज्ञान विभाग के निदेशक श्री भगवती प्रसाद कलाल ने राज्य में कार्यरत आरसीसी और ईआरसीसी ठेकों और पंजीकृत वे-ब्रिज की नियतकालिक जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने खनन क्षेत्र में किसी भी भी तरह की अनियमितता और लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत और सचिव माइंस श्रीमती आनन्दी नियमित रूप से समीक्षा करते हुए मोनेट रिंग व्यवस्था को चाक चौबंद किया है। डीएमजी श्री कलाल ने बताया कि 18 अगस्त को प्रदेश के सभी…
Read More
रोटरेक्ट क्लब एश्वर्या ने किया तीन सर्विस प्रोजेक्ट का शुभारम्भ

रोटरेक्ट क्लब एश्वर्या ने किया तीन सर्विस प्रोजेक्ट का शुभारम्भ

उदयपुर। रोटरेक्ट क्लब ऐश्वर्या ने आज तीन सर्विस प्रोजेक्ट तिरंगा हमारा मान,बहन का दुलार  और प्रोजेक्ट रोशनी का शुभारंभ किया। निवर्तमान अध्यक्ष एश्वर्यासिंह ने बताया कि इन प्रोजेक्ट के तहत 18 वर्ष तक आयु के युवाओं को तिरंगे को सम्मान रखनें पर उसे एक सरप्राइज गिफ्ट भी दिया जाएगा। ऐश्वर्या पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज कि प्राचार्या डॉ ऋतु पालीवाल ने बताया कि बहन का दुलार प्रोजेक्ट के तहत सभी उदयपुर वासियों से अपील हैं की राखी त्योंहार को मनाने के बाद आप राखी को व्यर्थ ना करें और यदि सही अवस्था में हो तो वो रोटरेक्ट क्लब ऐश्वर्या को दे दे।…
Read More
भगवान की भक्ति कर हम कर्म सत्ता से आत्म सत्ता को मुक्त कर सकतेःसंयम ज्योति

भगवान की भक्ति कर हम कर्म सत्ता से आत्म सत्ता को मुक्त कर सकतेःसंयम ज्योति

उदयपुर। समता मूर्ति साध्वी जयप्रभी की सुशिष्या साध्वी डॉ. संयम ज्योति ने कहा कि कर्म सत्ता से आत्म सत्ता को मुक्त करने के लिए सबसे सरल उपाय भगवान की भक्ति है। भक्ति भव ताप मिटाती है, भव सिंधु से तिराती है, भगवान भक्त में भेद नहीं, भक्ति भगवान बनाती है। साध्वी ने कहा कि सतयुग में मुक्ति प्राप्त करने के लिए कठोर कठोर तपस्या करते थे फिर भी मुक्ति मिलेगी गारन्टी नही थी। त्रेतायुग में व्यक्ति कमजोर हुआ, भवक्ति के साधन बदले, व्यक्ति अश्वमेध यज्ञ आदि करने लगे। द्वापर युग में व्यक्ति और कमजोर हुआ। कई प्रकार की पूजा पद्धतियां…
Read More
भाई-बहन के प्रेम का अनुपम उदाहरण है रक्षाबंधन पर्व साध्वी संयमलता

भाई-बहन के प्रेम का अनुपम उदाहरण है रक्षाबंधन पर्व साध्वी संयमलता

उदयपुर। सेक्टर 4 श्री संघ में विराजित श्रमण संघीय जैन दिवाकरिया महासाध्वी डॉ श्री संयमलताजी म. सा., डॉ श्री अमितप्रज्ञाजी म. सा., श्री कमलप्रज्ञाजी म. सा., श्री सौरभप्रज्ञाजी म. सा. आदि ठाणा 4 के सानिध्य में रक्षाबंधन- एक अटूट बंधन पर्व मनाया गया। महामंगलकारी वज्रपंजर स्तोत्र का सामूहिक सजोड़े भाई-बहन का अनुष्ठान होने के पश्चात आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए महासती संयमलता ने कहा श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के प्रेम का अनुपम उदाहरण है। जब बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती है तो वह यह कामना करती है…
Read More
लोगों ने रक्षा बंधन का अर्थ संकीर्ण कर दियाःसंयमज्योति

लोगों ने रक्षा बंधन का अर्थ संकीर्ण कर दियाःसंयमज्योति

उदयपुर। समता मूर्ति साध्वी जयप्रभा की सुशिष्या साध्वी डॉ. संयम ज्योति ने कहा कि भारत पर्वों का देश है। अधिकांशतः सभी पर्वाे में कोई न कोई किवदन्ती जुड़ी है अथवा किसी न किसी महापुरुष की जीवन गाथा। जैन धर्म के अनुसार विष्णु कुमार मुनि ने नास्तिक अधर्मी बलि को लेसन देकर जैन संतों की रक्षा की वहीं सनातन धर्म के अनुसार विष्णु भगवान ने दैत्यों के राजा बलि को पाताल लोक में भेजकर इन्द्र देव की रक्षा की। कुल मिलाकर अन्याय, अत्याचार और अनीति की फजीती कर न्याय नीति और सदाचार की स्थापना की गयी। द्वापर युग में श्री कृष्ण…
Read More
चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी पहुंचे एमबी अस्पताल

चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी पहुंचे एमबी अस्पताल

घायल छात्र के स्वास्थ्य की ली जानकारी, पुलिस व प्रशासनिक कार्यवाही की सराहना की उदयपुर, 18 अगस्त। चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी रविवार शाम एमबी अस्पताल पहुंचे और गत दिनों शहर के स्कूल में आपसी लड़ाई में घायल हुए छात्र के बारे में प्रशासनिक व चिकित्साधिकारियों से जानकारी ली। आज शाम यहां पहुंचे सांसद सीपी जोशी ने घायल स्कूली छात्र के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान सांसद जोशी ने आमजन से अपील की और कहा कि आमजन अफवाहों पर ध्यान न दे। उन्होंने कहा कि घायल छात्र की फिलहाल स्थिति स्थिर बनी हुई है । जोशी ने पुलिस और प्रशासन…
Read More
error: Content is protected !!