जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर श्री विशाल बावा ने किया श्रीजी प्रभु के एक लाख प्रसाद पैकेट के वितरण का श्री गणेश….
प्रभु श्रीनाथजी की हवेली में जन्माष्टमी उत्सव मना धूमधाम से.... तिलकायत श्री एवं श्री विशाल बावा ने श्रीजी प्रभु का किया पंचामृत स्नान.... नाथद्वारा/उदयपुर. प्रधान पीठ प्रभु श्री नाथजी की हवेली में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रभु के सेवा क्रम में गो.ति.108 श्री राकेश जी (श्री इंद्रदमन जी) महाराज श्री एवं गो.चि. 105 श्री विशाल बावा व गो. चि.105 श्री लाल बावा ने मंगला दर्शन में प्रातः श्रीजी प्रभु को दूध,दही,घी,शक्कर व शहद से भव्य पंचामृत स्नान कराया व प्रभु की आरती उतारी! तत्पश्चात जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीजी प्रभु का विशेष श्रृंगार किया गया जिसमें प्रभु को…
