विभिन्न मामलो में हुए प्रकरण दर्ज
खड़ी फसल को ट्रैक्टर चलाकर किया बरबाद, रिपोर्ट दर्ज उदयपुर, 25 अगस्त। जिले के झाड़ोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक बहन ने अपने भाई के विरुद्ध उसकी फसल को नष्ट करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। झाड़ोल के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को दी दरख्वास्त में सोनिका पुत्री दौलत सिंह राजपूत निवासी बाघपुरा तहसील झाड़ोल हाल स्वराज नगर माछला मगरा उदयपुर ने बताया कि उसकी बहनों व भाई करणी सिंह राजपूत की सहखातेदारी की कृषि भूमि मौजा बाघपुरा पटवार हल्का बाघपुरा में स्थित है। जिसका कानूनी रूप से बंटवारा नहीं हुआ है। जिसे सभी पक्षकार अपनी सुविधा…
