जिला झील संरक्षण एवं विकास समिति की बैठक
जयसमंद झील, बड़ी तालाब के साथ बड़ा मदार को भी संरक्षित करने की पहल कलक्टर ने तीनों जलस्रोतों के प्रस्ताव राजस्थान झील संरक्षण प्राधिकरण को भेजने के दिए निर्देश उदयपुर, 30 अगस्त। जिला झील संरक्षण एवं विकास समिति की बैठक शुक्रवार को जिला कलक्टर एवं अध्यक्ष जिला झील संरक्षण एवं विकास समिति अरविन्द पोसवाल की अध्यक्षता में कलेक्टर कक्ष में हुई। सदस्य सचिव एवं आयुक्त नगर निगम रामप्रकाश ने बैठक में अवगत कराया कि स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव की ओर से गत दिनों वीडियो कॉन्फ्रेसिंग बैठक में राजस्थान झील (संरक्षण एवं विकास प्राधिकरण अधिनियम 2015 की धारा…
