मुस्कान क्लब यूथ रिविजिटेड मे नवरात्रि में सजी 21 भजनों की सुर लहरी
उदयपुर 6 अक्टूबर. मुस्कान क्लब यूथ रिविजिटेड मे नवरात्रि पर्व पर आयोजित विशेष भजन प्रस्तुति कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ सदस्य एम पी माथुर ने गट्टानी फाउंडेशन के केयर टेकर नीरज गट्टानी के सानिध्य मे की । मुस्कान क्लब के मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम मे 1953 की प्रसिद्ध फिल्म नवदुर्गा से स्तुति के पश्चात सदस्यों ने क्रमबद्ध 21 भजनों की सुर लहरी प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया । के के त्रिपाठी ने 'हे शारदे मां' से माता सरस्वती का आह्वान किया, श्रीमती कुसुम लता त्रिपाठी -तेरी चाकर करे पुकार भवानी , मधु पंडित - सबसे…
