दशहरा उत्सव पंचायत और सेवा समिति के सदस्यों की टीम दिन रात लगी तैयारिया में
उदयपुर ।श्री बिलोचिस्तान पंचायत एवं श्री सनातन धर्म सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में 12 अक्टूबर शनिवार को 76वां विजया दशमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। पंचायत और सेवा समिति के सदस्यों की टीम दिन रात तैयारी कर रहीं हैं। पंचायत के मनोज कटारिया ने बताया कि इस बार 76वां दशहरा महोत्सव, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को महाराणा भूपाल स्टेडियम, चेतक पर आयोजित किया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था, जिसे विजयादशमी के रूप में मनाया जाता है, दोपहर 3 बजे भगवान राम…
