मुस्कान क्लब यूथ रिविजिटेड मे नवरात्रि में सजी 21 भजनों की सुर लहरी

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
उदयपुर 6 अक्टूबर. मुस्कान क्लब यूथ रिविजिटेड मे नवरात्रि पर्व पर आयोजित विशेष भजन प्रस्तुति कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ सदस्य एम पी माथुर ने गट्टानी फाउंडेशन के केयर टेकर नीरज गट्टानी के सानिध्य मे की ।
मुस्कान क्लब के मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम मे 1953 की प्रसिद्ध फिल्म नवदुर्गा से स्तुति के पश्चात सदस्यों ने क्रमबद्ध 21 भजनों की सुर लहरी प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया । के के त्रिपाठी ने ‘हे शारदे मां’ से माता सरस्वती का आह्वान किया, श्रीमती कुसुम लता त्रिपाठी -तेरी चाकर करे पुकार भवानी , मधु पंडित – सबसे बडा़ तेरा नाम रे ओ शेरों वाली, कमल जुनेजा – स्वरचित पंजाबी भजन – फूलां दा बनाया मैं हार शेरावालीये, नारायण साहू – दुर्गा सप्तसदी मंत्रोंचार, किरण दशोरा – भवन रंगीला मां का शेर पीला पीला रे , हरि प्रकाश माली – ओ मां मेरी पथ रखियो सदा,  हरप्रीत मक्कड़ – पंजाबी – मै फड़या लड तेरा, सुरेखा बाबेल – मैय्या भवन मे आऊ कैसे तेरा शेर खडा द्वारे, शीला चौधरी – मैय्या रानी जो आने का वादा करो, लक्ष्मी माथुर – अंबे दर्शन करवा आई माने दर्शन देई दीजो, अशोक चौबीसा – भोर भई दिन चढ़ गया मां, अरुण चौबीसा- अम्बे तू है जगदम्बे, हरीश बहादुर सिंह – मां अंबा मां अंबा बोल, वीना जुनेजा – चढ़ा चढ़ाई देखो फूल बक्षाई, कुसुम अग्रवाल – फूल तुम्हे भेजा है मैय्या, मदल लाल सियाल – तेरा मनवा बड़ा भोला भाला, अशोक जोशी – मेरे घर आना भवानी फूलों में चल कर,  के एल शर्मा – तूने मुझे बुलाया शेरा वालिये व ऊषा इंटोडिया – माता पूजन के दोहे सुनाये ।
नये सदस्य रवीन्द्र कुमार व विलियम राडरिग्स का स्वागत परिचय किया गया व विलियम ने अपनी सुरीली बुलंद आवाज मे गाना “कभी अलविदा ना कहना” सुनाकर माहौल को भावुक बना दिया । राष्ट्र गान से कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन डा. नरेश शर्मा ने किया व आभार के के त्रिपाठी ने प्रेषित किया ।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!