आधी रात को घर से चुराए 30 हजार, आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर, 7 अक्टूबर : जिले के टीडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने घर में घुसकर तीस हजार की चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को दी नामजद रिपोर्ट में हीरालाल पुत्र पेमा मीणा निवासी सरूपाल ने बताया था कि बीते 5 अक्टूबर की रात को आरोपी दिनेश पुत्र रामा निवासी सरूपाल तथा एक अन्य व्यक्ति ने उसके घर में घुसकर घर में रखें तीस हजार रुपए चुरा लिए। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए टीडी थाना पुलिस आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि 1 अक्टूबर की रात को करीब…
