जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट उदयपुर के तत्वावधान में सन्दर्भ व्यक्ति क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण शुरू
उदयपुर 16 अक्टूबर । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट उदयपुर के तत्वावधान में आज से क्रियाशील पुस्तकालय व ई-पुस्तकालय के अधिकतम उपयोग के उद्देश्य से चार दिवसीय ब्लॉक स्तरीय "सन्दर्भ व्यक्ति क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण शुरू हुआ। उदघाटन सत्र में डाइट प्रधानाचार्य चंद्रशेखर जोशी ने वर्तमान समय में स्कूली विद्यार्थियों को पुस्तकालय एवं पुस्तकों से जोड़ने के अधिकाधिक प्रयास किए जाना चाहिए। जोशी ने कहा कि इन प्रयासों से बालकों में स्वाध्याय की आदतें विकसित हो सकेगी जो कि उनके अध्ययन के लिए कारगर साबित हो सकेगी। संस्थान के कार्यानुभव प्रभाग द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण के बारे में प्रभागाध्यक्ष डॉ. जगदीश…
