Year: 2024

अरावली पैथ लैब में लगी आग

अरावली पैथ लैब में लगी आग

उदयपुर, 28 अक्टूबर : महाराणा भूपाल चिकित्सालय के सामने स्थित अरावली पैथ लैब में आग लग गई। घटना सोमवार दोपहर की है, जब एसी में हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से पूरी लैब धधक उठी। आग लगते ही लैब में काम कर रहे कर्मचारी तुरंत बाहर निकल गए। घटना की सूचना पर दमकल विभाग के कर्मचारियों ने तुरंत मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि एसी से निकल रहा कैमिकल लैब के फर्नीचर पर गिरा, जिसकी वजह से फर्नीचर भी जल गया। इतना ही नहीं लैब में लगी लाखों की मशीनें भी झुलस गईं,…
Read More
किराना व्यापारी की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

किराना व्यापारी की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

उदयपुर, 28 अक्टूबर : जिले के नाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यापारी की हत्या से क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। 26 अक्टूबर की रात 9 बजे के आसपास हुए हमले में 75 वर्षीय व्यापारी पन्नालाल पूर्बिया की मौत हो गई थी। जिसके चलते व्यापारी के परिजनों और गांववासियों ने मिलकर सोमवार को व्यापारी का शव नया खेड़ा सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल महिलाओं और ग्रामीणों ने आरोपियों के विरुद्ध ​शीघ्र कार्रवाई की मांग की। तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस ने ग्रामीणों से समझाइश की और मामले में त्वरित…
Read More
दरवाजा तोड़कर चुराए लाखों के गहने व नकदी

दरवाजा तोड़कर चुराए लाखों के गहने व नकदी

उदयपुर, 28 अक्टूबर ): जिले के पाटिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत अज्ञात बदमाशों ने घर का दरवाजा तोड़कर लाखों के गहने व नकदी का सफाया कर दिया। पुलिस को दी रिपोर्ट में सूरता देवी पत्नी हिम्मतलाल कलाल निवासी झांझरी पाटिया ने बताया कि बीते 26 अक्टूबर की रात को जब घर के सब लोग सो रहे थे, तो अज्ञात बदमाश घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे और करीब 15 लाख के गहने और 5 लाख की नकदी चुरा कर फरार हो गए। मगर घटना के वक्त ​गहरी नींद में सो रहे परिजनों को कानोंकान खबर नहीं हुई।…
Read More
घर के बाहर खड़ा ऑटो गायब, मामला दर्ज

घर के बाहर खड़ा ऑटो गायब, मामला दर्ज

उदयपुर, 28 अक्टूबर : शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अज्ञात बदमाश ऑटो चुर कर फरार हो गए। पुलिस को दी रिपोर्ट में नंदलाल भोई पुत्र भंवरलाल भोई निवासी पुरोहितो की मादड़ी ने बताया कि 26 अक्टूबर की रात को उसका लोडिंग टैम्पो घर के बाहर खड़ा था। लेकिन सुबह देखने पर वह गायब मिला। सीसीटीवी चैक करने पर पता चला कि सुबह 4 के आसपास कोई अज्ञात व्यक्ति ऑटो चुरा कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Read More
फर्जी भूमि स्वामी बनकर हड़पे 17 लाख, 2 गिरफ्तार

फर्जी भूमि स्वामी बनकर हड़पे 17 लाख, 2 गिरफ्तार

उदयपुर, 28 अक्टूबर : शहर के बड़गांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने जमीन के फर्जी मालिक बनकर 17 लाख रुपए हड़पने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान महेन्द्र कुमार उर्फ बबलु पुत्र रामलाल निवासी खांजीपीर तथा रामा पुत्र खातु निवासी चौकडिया नाल फला थाना नाई के रूप में हुई है। आरोपी ने खुद को जमीन का असली मालिक भेरा पुत्र अमरा निवासी चौकडिया नाल फला बताकर पीड़ित बालू पुत्र शंकरलाल निवासी फतहनगर से 16 लाख 50 हजार रुपए ठग लिए। पीड़ित ने मई महीने में पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया था कि उसे तीन…
Read More
उदयपुर की झीलों को बचाने के लिए जिला कलेक्टर ने संभाली कमान 

उदयपुर की झीलों को बचाने के लिए जिला कलेक्टर ने संभाली कमान 

उदयपुर। बीसीआई संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि आज उदयपुर में 28 अक्टूबर 2024 को उदयपुर की खूबसूरत झीलों की गंभीर समस्याओं पर ध्यान देने के लिए होटल एसोसिएशन उदयपुर उपाध्यक्ष यशवर्धन राणावत के अनुरोध पर आज दोपहर 12:15 बजे जिला कलेक्टर श्री अरविंद पोसवाल के ऑफिस में एक अहम बैठक व चर्चा का आयोजन हुआ। इस बैठक में पिछोला, स्वरूप सागर, रंग सागर, और फतेह सागर झीलों में बढ़ती गंदगी और सीवेज की समस्या पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित प्रतिनिधिमंडल में बीसीआई टूरिज्म के चार्टर प्रेसिडेंट एवं होटल एसोसिएशन उदयपुर के उपाध्यक्ष यशवर्धन राणावत, संयुक्त सचिव, मेवाड़…
Read More
श्रीमती जालौरा सम्मानित

श्रीमती जालौरा सम्मानित

उदयपुर, 28 अक्टूबर। आयुर्वेद के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं देने के लिए श्रीमती शारदा जालौरा को सम्मानित किया गया। श्रीमती जालौरा को यह सम्मान हरिश्चन्द्र माथुर रिपा के सभागार में आयोजित नवम आयुर्वेद दिवस, संभाग स्तरीय धन्वन्तरी महोत्सव एवं सम्मान समारोह में प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि पूर्व आयुर्वेद निदेशक डॉ. कनक प्रसाद व्यास, पेसिफिक यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. भगवती प्रकाश शर्मा, मदन मोहन मालवीय आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेश दीक्षित, डॉ. रामानंद दाधीच, अतिरिक्त निदेशक डॉ बाबूलाल जैन, डॉ. महेश दाधीच, पूर्व उपनिदेशक प्रधुम्न कुमार राजोरा, पूर्व अतिरिक्त निदेशक पुष्कर लाल चौबीसा, आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त…
Read More
कला साधना का जीवंत स्वरूप है स्केचिंग- लड्ढा

कला साधना का जीवंत स्वरूप है स्केचिंग- लड्ढा

स्केचिंग कार्यशाला का हुआ आयोजन उदयपुर, 28 अक्टूबर। शहर के विद्याभवन सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में अर्बन स्केचर्स एवं कश्ती फाउण्डेन्शन के तत्वावधान में एक दिवसीय स्केचिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में युवा स्केचर्स के साथ बड़ी संख्या में वि़द्यार्थियों और पूर्व विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी कल्पनाओं को स्केच के सहारे उकेरा। कार्यशाला को संबोधित करते हुए अर्बन स्केचर्स प्रमुख और ख्यातनाम वास्तु विशेषज्ञ सुनील एस. लड्ढा ने स्केचिंग को कला साधना का एक जीवंत रूप बताया और कहा कि इसके माध्यम से कलाकार अपनी कल्पनाओं और यथार्थ का समन्वय करते हुए कला सृजना करता है। उन्होंने…
Read More
रंगारंग प्रस्तुतियों से द्विगुणित होंगी दीपावली की खुशियां

रंगारंग प्रस्तुतियों से द्विगुणित होंगी दीपावली की खुशियां

जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल की अनूठी पहल सुखाड़िया सर्कल पर 29 व 30 अक्टूबर को होगा आयोजन उदयपुर, 28 अक्टूबर। दीपावली पर शहरवासियों की खुशियों को द्विगुणित करने के लिए जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल की पहल पर जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नवाचार किया जा रहा है। इसके तहत सुखाड़िया सर्कल के समीप रंगारंग कार्यक्रम होगा। इसमें स्थानीय कलाकार आकर्षक प्रस्तुतियां देंगे। प्रकाश पर्व दीपावली पर शहरवासियों के उत्साह को बढ़ाने तथा पर्यटकों के स्वागत के लिए गत वर्ष भी जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल की पहल पर पूरे शहर में आकर्षण विद्युत सज्जा की गई थी।…
Read More
उदयपुर की मायरा ने नेशनल में जीता कांस्य पदक

उदयपुर की मायरा ने नेशनल में जीता कांस्य पदक

उदयपुर, 28 अक्टूबर। उदयपुर के रयान इंटरनेशनल स्कूल की मायरा त्यागी ने सीबीएसई नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में 500 मीटर रिंक रेस के फाइनल में कास्य पदक जीतकर स्कूल व शहर का नाम रोशन किया है। कोच मयंक सोनी ने बताया कि पूर्व मे मायरा का सीबीएसई वेस्ट ज़ोन मे 2 स्वर्ण पदक जीत नेशनल मे चयन हुआ। कोच के मार्गदर्शन में मायरा ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम दिखाया। मायरा के पदक जीतकर उदयपुर लौटने पर स्वागत किया गया।
Read More
error: Content is protected !!