मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा
विधानसभा उपचुनाव- 2024 वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से ली बैठक उदयपुर, 29 अक्टूबर। विधानसभा उपचुनाव-2024 के मद्देनजर निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने मंगलवार को उपचुनाव वाले जिलों के अधिकारियों की वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से बैठक लेकर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में उदयपुर से सामान्य प्रेक्षक जे विजया रानी, जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द पोसवाल और जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने सलूम्बर विधानसभा उप चुनाव को लेकर अब तक की तैयारियों से अवगत कराया। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पोसवाल ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप गतिविधियों की जानकारी…
