Year: 2024

एक अभ्यर्थी का नामांकन निरस्त, नाम वापसी 30 तक

एक अभ्यर्थी का नामांकन निरस्त, नाम वापसी 30 तक

सलूम्बर विधानसभा उपचुनाव- 2024 उदयपुर, 28 अक्टूबर। विधानसभा उपचुनाव- 2024 के तहत सलूम्बर विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की गई। इसमें एक अभ्यर्थी का नामांकन निरस्त हुआ। नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर तक रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द पोसवाल ने बताया कि सलूम्बर विधानसभा उपचुनाव के तहत कुल 7 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। रिटर्निंग अधिकारी पर्वतसिंह चुण्डावत ने बताया कि सोमवार को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की गई। इसमें अविनाश पुत्र अमृतलाल मीणा का नामांकन पत्र निरस्त हुआ। भारतीय जनता पार्टी की ओर से शांतादेवी पत्नी स्व अमृतलाल मीणा, भारतीय राष्ट्रीय…
Read More
‘कुंभ: समरसता का पर्व और सनातन संस्कृति का वैश्विक स्वरूप’ – संत डॉ आशीष गौतम

‘कुंभ: समरसता का पर्व और सनातन संस्कृति का वैश्विक स्वरूप’ – संत डॉ आशीष गौतम

' महाकुम्भ: भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता का वैश्विक प्रतीक' , विषय पर व्याख्यानमाला आयोजित। -29 जनवरी मौनी अमावस्या का भी होगा बड़ा महत्व  उदयपुर, 28 अक्टूबर। कुंभ मेला संतों और मुनियों की साधना का केंद्र होता है, जहां वे विश्व के कल्याण के लिए समर्पित रहते हैं। उनके तप, साधना और आशीर्वाद से संपूर्ण समाज और संस्कृति में सद्भाव और शांति का संचार होता है।,यह बात हरिद्वार से आए साधक संत व शिक्षाविद डॉ आशीष गौतम ने सोमवार को यहां राजस्थान विद्यापीठ के कुलपति सचिवालय सभागार में  आयोजित प्रोफेसर बीएस गर्ग स्मृति तृतीय व्याख्यानमाला में मुख्य वक्ता के रूप में…
Read More
मिस्टर एंड मिस कॉर्पाेरेट का पोस्टर लॉन्च,रोडीज़ की तर्ज़ पर होगी प्रतियोगिता

मिस्टर एंड मिस कॉर्पाेरेट का पोस्टर लॉन्च,रोडीज़ की तर्ज़ पर होगी प्रतियोगिता

उदयपुर। बंधन टीवी भारत द्वारा न्यू भुपालपुरा स्थित ग्लोरियस डांस एकेडमी पर मिस्टर एंड मिस कॉर्पाेरेट के पोस्टर का विमोचन किया गया। नितिन दशोरा ने उपरोक्त विषय में जानकारी देते हुए बताया कि यह एक अपनी ही तरह का अनूठा मॉडलिंग कंसर्ट है। इस कार्यकम की आयोजक गरिमा माथुर ने बताया कि यह आयोजन चार चरणों में पूर्ण होगा। प्रथम राउंड ऑडिशन राउंड रहेगा, जिसमें प्रतिभागियों को मानसिक शारीरिक टैलेंट एवं लुक्स के अनुसार जज किया जाएगा और टीमों में बाँटा जाएगा। हर टीम में दो कप्तान, दो लीडर और 1 ओनर टीम इंचार्ज रहेंगे और प्रतिभागी टीम के रूप…
Read More
शैक्षणिक भ्रमण के दौरान जानी शहरों की संस्कृति

शैक्षणिक भ्रमण के दौरान जानी शहरों की संस्कृति

उदयपुर। सेंट ग्रिगोरियस सी.से. स्कूल, उदयपुर द्वारा कक्षा 6 से 8 और कक्षा 9 व 11 हेतु आयोजित शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने विभिन्न शहरों की संस्कृति को नजदीक से जाना। कक्षा 6 से 8 के लिए आयोजित किये गये ऊटी-मैसूर-बेंगलुरु शैक्षणिक भ्रमण में कुल 56 बच्चों और पांच शिक्षकों ने भाग लिया। जिन्होंने वहाँ टी गार्डन, टी फैक्ट्री,  बोटैनिकल गार्डन, ऊटी लेक, मैसूर पैलेस, सेंट फिलोमेनस चर्च, कृष्णराज सागर डेम, वृंदावन गार्डन स्थित म्यूजिकल फाउंटेन, टीपू सुल्तान समर पैलेस, लालबाग आदि जगहों का अवलोकन कर उसकी जानकारी प्राप्त की। इसी प्रकार कक्षा 9 व 11…
Read More
माउंट लिट्रा जी स्कूल, उदयपुर का वार्षिक समारोह प्रज्ञानःद पाथ टू पर्पस का भव्य आयोजन

माउंट लिट्रा जी स्कूल, उदयपुर का वार्षिक समारोह प्रज्ञानःद पाथ टू पर्पस का भव्य आयोजन

छात्रों को भविष्य के विभिन्न सार्थक करियर पथ पर चलने की प्रेरणा और मार्गदर्शन के संदेश के साथ अनूठा चित्रण उदयपुर। माउंट लिट्रा जी स्कूल, उदयपुर द्वारा वार्षिक समारोह प्रज्ञानःद पाथ टू पर्पस का विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों को सार्थक करियर पथों की खोज के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम ने उद्देश्यपूर्ण शिक्षा के महत्व पर जोर दिया, छात्रों को अपने शैक्षिक सफर को व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के साथ संरेखित करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अतिथियों के रूप में ज़ी लर्न लिमिटेड की रीजनल विद्यालय डायरेक्टर, श्रीमती चित्रा जोशी ने कार्यक्रम की…
Read More
बांसवाड़ा के तलवाड़ा में आयोजित हुआ आरएसएस का भव्य पथ संचलन

बांसवाड़ा के तलवाड़ा में आयोजित हुआ आरएसएस का भव्य पथ संचलन

संगच्छध्वम् संवदद्धम् संवों मनांसि जानताम्, देवाभागम् यथा पूर्व संजानाना उपासते.... विकासराज राष्ट्रभक्ति लें हृदय में हो खड़ा यह देश सारा, संकटों पर मात कर यह राष्ट्र विजयी हो हमारा... विकासराज बांसवाड़ा, 27 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बांसवाड़ा खंड का विराट त्रिवेणी संगम पथ संचलन तलवाडा में आयोजित हुआ । सभी स्वयंसेवक दोपहर 2 बजे सीनियर स्कूल में एकत्रित होकर तीन अलग-अलग स्थानों में विभक्त होकर आयोजित हुआ। संचलन तीन सन डेयरी ,पावर हाउस, पुष्प वाटिका से 04:03 पर प्रारंभ हुआ और तीनों संचलन चलकर के गांधी मूर्ति एक स्थान पर 04:22 पर विराट संगम हुआ। इसमे 4 पंक्तिया तीन स्थानों…
Read More
हेमन्त कुमार पालीवाल बने अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिला अध्यक्ष

हेमन्त कुमार पालीवाल बने अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिला अध्यक्ष

मुख्य निर्वाचन अधिकारी चंद्रशेखर परमार एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज मोची के निर्देशन में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिलाध्यक्ष पद पर हुए निर्वाचन में ग्राम विकास अधिकारी संघ से प्रतिनिधि हेमंत कुमार पालीवाल को निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुना गया। आज हुई निर्वाचन बैठक में राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष शेर सिंह चौहान जिला अध्यक्ष सतीश जैन ,भेरूलाल नवीन व्यास, राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील से सभा अध्यक्ष धूलिराम, लक्ष्मी राम गुर्जर ,विजय कुमार, राजेंद्र कुमार सालवी, विनोद शर्मा ,राजस्थान सहायक एवं अतिरिक्त विकास अधिकारी संघ से हरि सिंह, गजराज मेनारिया अनिल श्रीमाली ,राजस्थान…
Read More
किसान कांग्रेस ने दिनेश औदिच्य को बनाया सलूंबर उपचुनाव का प्रभारी

किसान कांग्रेस ने दिनेश औदिच्य को बनाया सलूंबर उपचुनाव का प्रभारी

उदयपुर। 27 अक्टूबर। राजस्थान में आगामी 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में किसान कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सत्यवीर यादव ने सलूंबर उपचुनाव के लिए उदयपुर देहात जिला कांग्रेस के दिनेश औदिच्य को प्रभारी बनाया है। दिनेश औदिच्य सलूंबर विधानसभा क्षेत्र के कृषक वर्ग में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए काम करेंगे और कांग्रेस की रीति नीतियों का प्रचार कर उपचुनाव में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने का काम करेंगे।
Read More
प्रताप गौरव केन्द्र में दीपोत्सव का शुभारम्भ “एक दीपक राष्ट्र के नाम” से

प्रताप गौरव केन्द्र में दीपोत्सव का शुभारम्भ “एक दीपक राष्ट्र के नाम” से

—धनतेरस पर मंगलवार को गोधूलि वेला में संजोये जाएंगे दीप उदयपुर, 27 अक्टूबर। प्रताप गौरव केन्द्र "राष्ट्रीय तीर्थ" में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में "एक दीपक राष्ट्र के नाम" कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष कार्यक्रम महाराणा प्रताप की स्मृति और उनके राष्ट्रप्रेम को समर्पित होगा। कार्यक्रम का आयोजन धनतेरस पर मंगलवार, 29 अक्टूबर 2024 को सायं 6 बजे प्रताप गौरव केन्द्र परिसर में किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से उपस्थित जनसमूह दीपावली के प्रथम दिन धनतेरस से प्रारंभ होने वाले इस महापर्व को राष्ट्रभक्ति के प्रतीक महाराणा प्रताप की छत्रछाया में मनाएंगे। इस अवसर पर…
Read More
मलंग बीट्स गोल्डन वोइस 2024 के प्रथम चरण के आडीशन सम्पन्न

मलंग बीट्स गोल्डन वोइस 2024 के प्रथम चरण के आडीशन सम्पन्न

उदयपुर।  मलंग बीट्स और एम स्क्वायर प्रोडक्शन के तत्वावधान मलंग बीट्स बैंड के लिए गोल्डन वोइस 2024 के प्रथम दिवस आडीशन आज अशोका पैलेस में सम्पन्न हुए। एम स्क्वायर प्रोडक्शन के सीईओ मुकेश माधवानी ने बताया कि आडीशन में उभरते गायक कलाकारों द्वारा एक से एक प्रस्तुतियां दी गई। मलंग बीट्स टीम के अमित माथुर और सुनिता सिंघवी ने बताया कि आडीशन में निर्णायको की भूमिका निधि सक्सेना,मन मोहन भटनागर और बोलीवुड सेलिब्रिटी म्यूजिक डायरेक्टर एकार्थ पुरोहित ने निभाई। प्रथम चरण में सेमीफाइनल के लिए सलेक्ट प्रतिभागियों को सेमीफाइनल के सर्टिफिकेट प्रदान किये गये।
Read More
error: Content is protected !!