Month: October 2024

स्वर्णकार समाज का महिला आभूषण गंठाई शिविर सम्पन्न

स्वर्णकार समाज का महिला आभूषण गंठाई शिविर सम्पन्न

फतहनगर। स्वर्णकार समाज का महिला आभूषण गंठाई शिविर सम्पन्न हुआ। समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज अध्यक्ष रामलाल कुलथिया ने की जबकि विशिष्ट अतिथि गणपतलाल स्वर्णकार,मेघराज ददोलिया,रामपाल सोलीवाल,चंचल कुमार कुलथिया,भैरूलाल उदयपुर आदि थे। शिविर प्रभारी प्रदेश रोजगार प्रकोष्ठ के संयोजक महेश अडाणिया ने बताया कि शिविर में 78 महिलाओं ने आभूषण गंठाई कर अपने कौशल का परिचय दिया। यह शिविर स्वर्णकार समाज फतहनगर द्वारा निःशुल्क लगाया गया। सभी को गंठाई के काम आने वाले किट्स व कुछ इमीटेशन ज्वैलरी का एक किट दिया गया। अध्यक्षता करते हुए समाज अध्यक्ष रामलाल ने कहा कि यह प्रशिक्षण महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने में…
Read More
राजसमंद : धनतेरस पर नौ चौकी पाल पर होगी आरती और झील पूजन

राजसमंद : धनतेरस पर नौ चौकी पाल पर होगी आरती और झील पूजन

कई सौ दीपकों की ज्योति से जगमगाएगी पाल\ जिला कलक्टर ने नौ चौकी और इरिगेशन पाल का निरीक्षण कर अधिकारियों को साफ सफाई, मरम्मत, रखरखाव को लेकर दिए दिशा निर्देश राजसमंद, 11 अक्टूबर। जिला कलक्टर श्री बालमुकुंद असावा ने शुक्रवार को राजसमंद झील की नौ चौकी पाल और इरिगेशन पाल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद आयुक्त श्री बृजेश राय को नौ चौकी पाल पर आवश्यक मरम्मत कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही, धनतेरस के पावन पर्व पर नौ चौकी पाल को आकर्षक रूप से सजाने और वहाँ पर्याप्त साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी…
Read More
नारायण सेवा में भव्य कन्या पूजन

नारायण सेवा में भव्य कन्या पूजन

उदयपुर, 11 अक्टूबर। नारायण सेवा संस्थान में शुक्रवार को शारदीया दुर्गाष्टमी पर अनुष्ठान पूर्वक भव्य कन्या पूजन सम्पन्न हुआ। संस्थापक कैलाश ‘मानव’ व सहसंस्थापिका कमला देवी अग्रवाल के सानिध्य में आयोजित अनुष्ठान के मुख्य अतिथि भरत भाई व शारदा बेन सोलंकी अमेरिका तथा माॅरिशस से आए रामरूचा व रणदीप रामपाल ने 501 दीपकों से माता स्वरूपा कन्याओं की महाआरती की। इस दौरान नारायण चिल्ड्रन एकेडमी की बालिकाओं ने गरबा रास किया। आरम्भ में अतिथियों का स्वागत करते हुए अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने बताया कि पूजित कन्याओं की नवरात्रि के दौरान दिव्यांगता सुधारात्मक सर्जरी सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई। सड़क हादसों अथवा…
Read More
डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने कुलदेवी बाण माताजी की विशेष पूजा-अर्चना कर मेवाड़ में खुशहाली की कामना की

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने कुलदेवी बाण माताजी की विशेष पूजा-अर्चना कर मेवाड़ में खुशहाली की कामना की

उदयपुर. मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ शुक्रवार को कुलदेवी बाण माताजी के दर्शन-पूजन करने के लिए चित्तौड़गढ़ पहुंचे। डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने कुलदेवी बाण माताजी की मेवाड़ी परंपरानुसार विशेष पूजा-अर्चना कर मेवाड़ में खुशहाली की कामना की। बता दें, बाण माताजी मेवाड़ के सिसोदिया राजवंश की कुलदेवी हैं। इससे पहले डॉ. लक्ष्यराज सिंह का उदयपुर से चित्तौड़गढ़ के बीच जगह-जगह स्वागत किया गया। कई जगह स्वागत में पुष्प वर्षा कर आतिशबाजी की गई।
Read More
सिटी पैलेस : भंवर हरितराज सिंह मेवाड़ ने अश्व पूजन का प्राचीन परम्परा का निर्वहन किया 

सिटी पैलेस : भंवर हरितराज सिंह मेवाड़ ने अश्व पूजन का प्राचीन परम्परा का निर्वहन किया 

उदयपुर, 11 अक्टूबर। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर मेवाड़ में ‘अश्व पूजन’ की परम्परा का निर्वहन करते हुए डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के सुपुत्र भंवर हरितराज सिंह मेवाड़ ने अश्वों का विधि-विधान के साथ पूजन सिटी पैलेस में किया। अश्वों को पारम्परिक रूप से शृंगारित कर सिटी पेलेस स्थित ‘सातानवारी पायगा’ मोती चौक पूजन स्थल पर लाया गया। जहां पुरोहितजी एवं पण्डितों के मंत्रोच्चारण पर भंवर हरितराज सिंह मेवाड़ ने ‘अश्व पूजन’ का प्राचीन परंपरा का निर्वहन किया। पूजन में सुसज्जित राजमुकुट, नागराज व अश्वराज नाम के अश्वों पर अक्षत, कुंकुम, पुष्पादि चढ़ाकर आरती की गई तथा अश्वों को…
Read More
अज्ञात हमलावरों पर कार्यवाही करने थानाधिकारी को दिया ज्ञापन

अज्ञात हमलावरों पर कार्यवाही करने थानाधिकारी को दिया ज्ञापन

उदयपुर। उदयपुर मार्बल एसोसिएशन ने आज शाम 4 बजे सुखेर थाने से महज 100 मीटर दूर मेवाड़ हाईटेक वाली गली के नुक्कड़ पर एक चाय के थेले वाले तथा वर्कशॉप पर अज्ञात हमलावरों द्वारा तलवारों व धारदार हथियारों के साथ हमला करने वालांे पर कार्यवाही करने हेतु ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन अध्यक्ष पंकज गंगावत ने बताया कि दिन दहाड़े 25-30 हमलावरों ने लूटपाट कर मार्बल मंडी में भय का माहौल पैदा कर दिया। इससे सभी मार्बल व्यापारियों में रोष व्याप्त हैं।
Read More
जुंबा सेशन आयोजित

जुंबा सेशन आयोजित

उदयपुर। रोटरेक्ट क्लब ऑफ़ ऐश्वर्या द्वारा ऐश्वर्या कॉलेज में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जुम्बा सेशन का आयोजन किया गया, जिसमें 150 से अधिक छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जुम्बा सेशन का नेतृत्व जुम्बा एक्सपर्ट हिमांशु साहू ने किया, जिन्होंने छात्रों को नृत्य और फिटनेस के माध्यम से तनाव को दूर रखने के तरीकों से अवगत कराया। रोटरेक्ट क्लब ऑफ़ ऐश्वर्या के अध्यक्ष रोटरेक्टर शमील शेख ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है, और इस तरह के कार्यक्रम छात्रों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों को मजबूत करने…
Read More
डी.पी.एस, उदयपुर के सतीष डाँगी एवं हार्विक डाँगी ने जीता पूरे देष में  प्रथम एवं तृतीय स्थान एवं पदक

डी.पी.एस, उदयपुर के सतीष डाँगी एवं हार्विक डाँगी ने जीता पूरे देष में  प्रथम एवं तृतीय स्थान एवं पदक

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर की कक्षा आठवीं के छात्र सतीश डाँगी ने झारखंड में आयोजित राष्ट्रीय जूडो चौंपियनशिप 50 किलोग्राम वर्ग में ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता में सतीश ने वेस्ट जोन की ओर से खेलते हुए ईस्ट जोन , गल्फ जोन , सेंट्रल जोन व नॉर्थ जोन से आए सभी खिलाडियों को पीछे छोडकर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बताया कि कक्षा छह के हार्विक डाँगी ने 25 किलोग्राम वर्ग में इस प्रतियोगिता में ऑल इंडिया रैंक 3 प्राप्त कर सफलता अर्जित की है। सतीश ने स्वर्ण पदक तथा हार्विक ने…
Read More
दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत अष्टमी व नवमी के विविध अनुष्ठान सम्पन्न

दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत अष्टमी व नवमी के विविध अनुष्ठान सम्पन्न

उदयपुर। बगांली काली बारी सोसायटी की ओर से हिरणमगरी से. 4 स्थित ब्राह्मण समाज सेवा संस्थान में चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत आज अष्टमी व नवमी के विविध अनुष्ठान सम्पन्न हुए। सोसायटी अध्यक्ष डॉ. दीपंाकर चक्रवर्ती ने बताया कि महाअष्टमी की पूजा प्रारम्भ हुई उसके बाद बलिदान एवं पुष्पंाजली भोग एवं संध्या आरती हुई। आज प्रातः 6 बजकर 23 मिनिट पर विशेष पूजा के तहत संधि पूजा प्रारम्भ हुई। इस पूजा में मां दुर्गा को 108 कमल के पुष्प चढ़ाये गये। संधि पूजा के दौरान केले,कद्दू एवं गन्ने का संाकेतिक रूप से बलिदान दिया गया। उन्होंने बताया कि…
Read More
अभिनन्दन लक्ष्मी गौशाला का उद्घाटन आज

अभिनन्दन लक्ष्मी गौशाला का उद्घाटन आज

उदयपुर। बलीचा स्थित ध्यानोदय तीर्थ मे निर्मित हुई अभिनन्दन लक्ष्मी गौशाला का 12 अक्टूबर शनिवार दोपहर 1 बजे लोकार्पण किया जायेगा। समारोह की अध्यक्षता जिला कलेक्टर अरविन्द पोसवाल करेंगे। समारोह मुख्य अतिथि एवं समारोह रत्न गोपाल पालीवाल एवं गौशाला के निर्माणकर्ता मोहनलाल जोशी, विशिष्ठ अतिथि नगर विकास प्राधिकरण आयुक्त राहुल जैन, समारोह गौरव सचिन सर्वा होंगे। ओमप्रकाश गोदावत ने बताया कि विशेष रूप से इस गौशाला में देसी नस्ल की गाय को कैसे रखा जाय, इस पर ध्यान और शोध भी किया जाएगा। इस गौशाला को निर्माण मंे प्रेरणा गुरु माँ सुप्रकाश मति माताजी की रही है। यह ध्यानोदय तीर्थ…
Read More
error: Content is protected !!