Month: October 2024

एक बार फिर पीएफसी एज्यूकेशन के छात्रों ने एसीसीए रिजल्ट में बाज़ी मारी

एक बार फिर पीएफसी एज्यूकेशन के छात्रों ने एसीसीए रिजल्ट में बाज़ी मारी

उदयपुर। पहएफसी एज्यूकेशन के छात्रों ने एक बार फिर से एसीसीए की परीक्षाओं में अपने दम का परिचय देते हुए बाजी मार ली। संस्था की संचालिका, मीनाक्षी भेरवानी ने बताया कि पिछले अटेम्प्ट में भी उनके छात्रों ने 2 इंडिया रैंक हासिल की थी। जिसमें वंदना धनजानी ने दूसरी इंडिया रैंक और रोहन जैन ने  प्रथम ऑल इंडिया रैंक हासिल की थी। अब सितंबर अटेम्प्ट में रोहन जैन ने एसबीआर में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर एक और कमाल किया है, और अब पीएफसी एज्यूकेशन वर्ल्ड रैंक का इंतजार कर रहा है। पीएफसी एज्यूकेशन के और भी कई छात्रों ने…
Read More
रोटरेक्ट क्लब ऑफ ऐश्वर्या का शपथ ग्रहण एवं अधिष्ठापन समारोह

रोटरेक्ट क्लब ऑफ ऐश्वर्या का शपथ ग्रहण एवं अधिष्ठापन समारोह

उदयपुर। रोटरेक्ट क्लब ऑफ ऐश्वर्या के नए सत्र 2024-25 का अधिष्ठापन एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह ऐश्वर्या कॉलेज में आयोजित किया गया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में पीजीडी रोटेरीयन निर्मल सिंघवी, डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर रोटरी रोटेरियन दीपक सुखाड़िया, ज़ोन कोऑर्डिनेटर संगीता मुंदरा, असिस्टेंट गवर्नर रोटेरीयन मुकेश गुरानी, असिस्टेंट गवर्नर रोटेरीयन जयेश पारीख, रोटरी क्लब युवा अध्यक्ष, यशवंत कुमावत, रोटरी क्लब अशोका अध्यक्ष, रोटेरीयन गिरीश रजानी, रोटरी क्लब सूर्या अध्यक्ष रोटेरीयन, पूनम अग्रवाल, रोटरी क्लब सूर्या सचिव, रोटेरीयन शाहिद हुसैन एवं ऐश्वर्या की क्लब सलाहकार रोटेरीयन डॉ. सीमा सिंह उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती…
Read More
दशहरा-दीपावली मेले में लगाई महिला बंदियों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी

दशहरा-दीपावली मेले में लगाई महिला बंदियों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी

उदयपुर, 26 अक्टूबर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश गुप्ता के निर्देशन में दशहरा-दीपावली मेले में महिला बंदी सुधार गृह उदयपुर की प्रभारी दिव्या चौधरी की पहल पर महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें आर्गेनिक फूलों से बनी अगरबत्तियां, मुरब्बा, अचार, मिट्टी के दीपक, रोटी कवर, बैग, पोटलिया, पाउच आदि शामिल हैं। महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उत्पाद तैयार कराने में राकेश सोमानी, राधिका सोमानी, मधु मेघवाल सहित स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।
Read More
सलूम्बर उपचुनाव-2024 : व्यय प्रेक्षक अग्रवाल ने ली बैठक

सलूम्बर उपचुनाव-2024 : व्यय प्रेक्षक अग्रवाल ने ली बैठक

कहा-प्रो-एक्टिव बनें अधिकारी,समन्वय व सतर्कता से करें कार्य उदयपुर, 26 अक्टूबर। विधानसभा उपचुनाव-2024 को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री मनोज अग्रवाल ने शनिवार को अशोक नगर स्थित माणिक्यलाल वर्मा, आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में बैठक ली और निर्वाचन व्यय निगरानी प्रकोष्ठ से संबंधित समस्त नोडल एजेंसियों के प्रतिनिधियों से की जा रही गतिविधियों की समीक्षा की। व्यय प्रेक्षक अग्रवाल ने अधिकारियों से कहा कि वे प्रो एक्टिव होकर कार्य करें ताकि निर्वाचन प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न हो सकें। उन्होंने निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग में भारत निर्वाचन आयोग के…
Read More
भगवान महावीर पर राज्य स्तरीय निबंध स्पर्धा

भगवान महावीर पर राज्य स्तरीय निबंध स्पर्धा

माध्यमिक शिक्षा राजस्थान विभाग कर रहा आयोजन उदयपुर - 26 अक्टूबर 2024। भगवान महावीर के 2550 वें निर्वाण कल्याणक वर्ष के अवसर पर राजस्थान शिक्षा विभाग भगवान महावीर पर राज्य स्तरीय निबंध स्पर्धा का आयोजन कर रहा है। माध्यमिक शिक्षा राजस्थान (बीकानेर) के निदेशक आशीष मोदी (आई.ए.एस.) द्वारा 25 अक्टूबर 2024 को जारी आदेशानुसार कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों हेतु निबंध प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें 1 दिसंबर से 7 दिसम्बर के मध्य यह निबंध लेखन करवाया जाएगा। जैन समाज की संस्था ‘आध्यात्म परिवार’ (सूरत - गुजरात) की माँग पर जारी आदेशानुसार निबंध का विषय- “महावीर स्वामी का जीवन और उनके उपदेश” शीर्षक…
Read More
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद,भारतीय तिलहन अनुसंधान संस्थान (आईआईओआर) के निदेशक डॉ. रवि माथुर का दौरा

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद,भारतीय तिलहन अनुसंधान संस्थान (आईआईओआर) के निदेशक डॉ. रवि माथुर का दौरा

विद्यापीठ द्वारा भिंडर पंचायत समिति के गोद लिए गए गाँव रायला और फूसरिया में उदयपुर  25 अक्टूबर २०२४। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ उदयपुर द्वारा भारतीय तिलहन अनुसंधान संस्थान (आईआईओआर), हैदराबाद के सहयोग से गोद लिए गए गाँव रायला और फूसरिया में तिलहन फसलों के संवर्धन हेतु चलाए जा रहे एक महत्वपूर्ण परियोजना के अंतर्गत आईआईओआर के निदेशक डॉ. रवि माथुर ने आज क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने 50 स्थानीय किसानों और उनके परिवारों से मुलाकात कर तिलहन फसलों, विशेषकर  अरंडी की खेती के महत्त्व और इससे किसानों के जीवन स्तर में सुधार के बारे में विस्तार से चर्चा…
Read More
कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, बीएपी की रैली में दिखी भारी भीड़

कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, बीएपी की रैली में दिखी भारी भीड़

डूंगरपुर, 25 अक्टूबर। चौरासी विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन बेहद सक्रिय रहा। भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल कर चुनावी जंग में उतरने की तैयारी कर ली। इस बीच, बीएपी की ओर से निकाली गई नामांकन रैली में भारी संख्या में समर्थक शामिल हुए, जिससे माहौल और गर्मा गया। चौरासी विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को नामांकन के आखिरी दिन प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया। सबसे पहले निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पन्नालाल मीणा की पत्नी वाली ने नामांकन भरा। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी महेश रोत ने जिलाध्यक्ष वल्लभराम पाटीदार और…
Read More
चौरासी उपचुनाव: सीएम भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भाजपा उम्मीदवार कारीलाल के समर्थन में दिखाई एकजुटता

चौरासी उपचुनाव: सीएम भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भाजपा उम्मीदवार कारीलाल के समर्थन में दिखाई एकजुटता

 डूंगरपुर, 25 अक्टूबर। चौरासी विधानसभा उपचुनाव के तहत सीमलवाड़ा में भाजपा उम्मीदवार कारीलाल के समर्थन में एक बड़ी नामांकन सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीएम भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जनसभा को संबोधित किया और कांग्रेस व बीएपी पर तीखे हमले किए। दोनों नेताओं ने जनता से भाजपा उम्मीदवार को जिताने की अपील की। सीएम भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने शुक्रवार को डूंगरपुर जिले के सीमलवाड़ा में आयोजित नामांकन सभा में हिस्सा लिया। उनके आगमन पर सागवाड़ा विधायक शंकर डेचा, पूर्व मंत्री सुशील कटारा और अन्य भाजपा नेताओं ने…
Read More
राजसमंद : स्वतंत्रता सैनानी सोमटीया जी कुशलक्षेम पुछने पहुंचे सीएमएचओ

राजसमंद : स्वतंत्रता सैनानी सोमटीया जी कुशलक्षेम पुछने पहुंचे सीएमएचओ

राजसमंद,25 अक्टूबर। नाथद्वारा जिला चिकित्सालय में भर्ती स्वतंत्रता सैनानी मदन मोहन सोमटीया की कुशलक्षेम पूछने सीएमएचओ डॉ हेमन्त कुमार बिन्दल नाथद्वारा जिला चिकित्सालय पहुंचे तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने परिवार जनो से चर्चा कर चिकित्सा संस्थान में दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चर्चा की तथा जिला चिकित्सालय में चिकित्सको से उनके स्वास्थ्य को लेकर फिड बैक लिया। त्यौहारो के मध्येनजर खाद्य पदार्थो मिलावट पर कार्यवाही जारी भीम व रेलमगरा में खाद्य कारोबारीयों के यहां हुई कार्यवाही त्यौहारो के मध्येनजर खाद्य पदार्थाे में मिलावट की रोकथाम को लेकर राज्य सरकार द्वारा दिये गये निर्देशो के तहत जिले…
Read More
गुजरात के संत-महंतों ने किया श्री पीताम्बरा आश्रम का अवलोकन

गुजरात के संत-महंतों ने किया श्री पीताम्बरा आश्रम का अवलोकन

धर्म चर्चा संवाद में हुई गहन आध्यात्मिक चर्चा गुजरात के प्रसिद्ध संत महामण्डलेश्वर श्रीमहंत गरीबदास बापू ने किया आह्वान - धर्म-कर्म परम्पराओं का संरक्षण हरेक सनातनी का सर्वोपरि एवं अनिवार्य कर्त्तव्य बांसवाड़ा, 25 अक्टूबर/ श्री खोडियार शक्तिपीठ भावनगर (गुजरात) के पीठाधीश्वर एवं श्री गोहिलवाड संत मंडल अध्यक्ष महामण्डलेश्वर श्रीमहंत श्री गरीबदास बापू ने कहा है कि सनातन परम्पराओं और धर्म की रक्षा प्रत्येक सनातनी का आवश्यक एवं सर्वोपरि प्राथमिक कर्त्तव्य है और इसे अपनाकर ही व्यष्टि एवं समष्टि का सर्वविध कल्याण और विश्वशान्ति संभव है। आध्यात्मिक चिन्तक एवं जाने-माने संत महामण्डलेश्वर श्रीमहंत श्री गरीबदास बापू ने श्री पीताम्बरा आश्रम में धर्म…
Read More
error: Content is protected !!