शैक्षिक उद्देश्यों की सिद्धि के संकल्प के साथ ,संकल्प – 2024 का समापन
उदयपुर 25 अक्टूबर। विभिन्न शैक्षिक उद्देश्यों की सिद्धि के संकल्प के साथ राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ (रेसला)का एक दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन "संकल्प -2024" आज संपन्न हुआ। संगठन अध्यक्ष गिरीश चौबीसा के अनुसार प्रतापनगर उदयपुर स्थित पैसिफिक विश्वविद्यालय में आयोजित इस सम्मेलन में विभिन्न शैक्षिक उद्देश्यों की सिद्धि का संकल्प किया गया इसमें रेसला संगठन द्वारा बोर्ड परीक्षा परिणाम उन्नयन योजना निर्मित कर विद्यार्थियों को लाभान्वित करना, विद्यार्थियों के प्रोत्साहन हेतु कार्य योजना का निर्माण कर क्रियान्विति सुनिश्चित करना, जिले की 200 ग्राम पंचायतों को उजियारी पंचायत घोषित कराने में सहयोग करना, जिले के समस्त उच्च माध्यमिक विद्यालयों…
