दशहरा-दीपावली मेले में लगाई महिला बंदियों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 26 अक्टूबर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश गुप्ता के निर्देशन में दशहरा-दीपावली मेले में महिला बंदी सुधार गृह उदयपुर की प्रभारी दिव्या चौधरी की पहल पर महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें आर्गेनिक फूलों से बनी अगरबत्तियां, मुरब्बा, अचार, मिट्टी के दीपक, रोटी कवर, बैग, पोटलिया, पाउच आदि शामिल हैं। महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उत्पाद तैयार कराने में राकेश सोमानी, राधिका सोमानी, मधु मेघवाल सहित स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!