Month: September 2024

ऑनलाइन पब्लिक एक्सेस कैटलॉग और रेफरेंस मैनेजमेंट सिस्टम कार्यशाला

ऑनलाइन पब्लिक एक्सेस कैटलॉग और रेफरेंस मैनेजमेंट सिस्टम कार्यशाला

उदयपुर, 13 सितम्बर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र और सेंटर फॉर वोमेन एंड डेवलपमेंट स्टडीज़,  नईदिल्ली के तत्वावधान में ऑनलाइन पब्लिक एक्सेस कैटलॉग और रेफरेंस मैनेजमेंट सिस्टम पर एक दिवसीय कार्यशाला शुक्रवार को हुई। शोधार्थियों के लिए महत्वपूर्ण इस कार्यशाला में महिला विकास अध्ययन केंद्र, दिल्ली से डॉ. संघमित्राजन चटर्जी, पुस्तकालय प्रभारी, डॉ. अखलाक अहमद और रत्ना शर्मा वक्ता एवं संदर्भ व्यक्ति के तौर पर जुड़े। महिलाओं के अध्ययन के ऑनलाइन संसाधनों और डेटाबेस को प्रभावी ढंग से खोजने के लिए छात्राओं का मार्गदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रमुख ऑनलाइन डेटाबेस, जर्नल, वेबसाइट के लिंक भी…
Read More
प्रशिक्षण शिविर आयोजित

प्रशिक्षण शिविर आयोजित

उदयपुर, 13 सितम्बर। पशुपालन विभाग के तत्वावधान में प्रधानमंत्री आदि आधार से ग्राम योजना के तहत प्रतापपुर में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर हुआ। अतिरिक्त निदेशक डॉ शरद अरोड़ा ने शिविर का निरीक्षण करते हुए पशुपालकों को अच्छी तरह से प्रशिक्षण प्राप्त कर मुर्गी पालन एवं बकरी पालन से आमदनी बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। प्रभारी डॉ रंजीत जावल लखावली ने बताया कि शरीर में प्रतापपुर अंबारी एवं लखावली के पशुपालकों ने भाग लिया। शिविर में डॉ दत्तात्रेय चौधरी, डॉ बंसल एवं डॉ सुनील वादूरकर, डॉक्टर कमलेश रजवानिया ने पशुपालकों को तकनीकी जानकारी प्रदान दी। राहुल एवं चैनसिंह ने भी सहयोग…
Read More
चुनौतियों को अवसर में बदलना ही सफलता की कुंजीः डॉ.गर्ग

चुनौतियों को अवसर में बदलना ही सफलता की कुंजीः डॉ.गर्ग

-मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय भूगोल विभाग का स्वागत समारोह उदयपुर, 13 सितम्बर। मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. वी.सी. गर्ग ने छात्र छात्राओं का आह्वाहन किया कि जीवन में आने वाली चुनौतियों को अवसर में बदलना ही सफलता की कुंजी है। डॉ. गर्ग भूगोल विभाग में स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर की विदाई एवं नए विद्यार्थियों के स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। डॉ. गर्ग ने अपने सम्बोधन में अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए अपने आरएएस बनने के सफर के बारे मे बताकर विद्यार्थीयों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विभाग द्वारा…
Read More
प्रकृति प्रेमियों को रिझा रहा वन विभाग का वन भ्रमण कार्यक्रम

प्रकृति प्रेमियों को रिझा रहा वन विभाग का वन भ्रमण कार्यक्रम

-अब तक गोरमघाट, भीलबेरी, फुलवारी, रणकपुर और जवाई का किया भ्रमण - 15 सितम्बर को सीतामाता अभ्यारण्य जाएगा दल उदयपुर, 13 सितम्बर। इको ट्रिज्म को बढ़ावा देने तथा आमजन का प्रकृति के प्रति जुड़ाव बढ़ाने की मंशा से वन विभाग की ओर से शुरू किया गया वन भ्रमण कार्यक्रम पर्यावरण प्रेमियों और आमजन को खासा रिझा रहा है। विभाग की ओर से जुलाई माह में प्रति रविवार को कराया जाने वाले इस भ्रमण के लिए लोगों में अपार उत्साह है। उप वन संरक्षक (वन्यजीव) देवेंद्रकुमार तिवारी ने बताया कि वन भ्रमण में गोरमघाट, भीलबेरी, फुलवारी, रणकपुर और जवाई जैसी ईको…
Read More
शतरंज के 1500 शातिर खिलाड़ी पंहुचंे,भावभीना हुआ स्वागत

शतरंज के 1500 शातिर खिलाड़ी पंहुचंे,भावभीना हुआ स्वागत

एमडीएस पब्लिक स्कूल की ओर से आयोजित सीबीएसई वेस्ट जोन इन्टर स्कूल चेस टुर्नामेन्ट का आज से आगाज उदयपुर। एमडीएस पब्लिक स्कूल की ओर से मेवाड़ में पहली बार सीबीएसई वेस्ट जोन इन्टर स्कूल चेस टुनार्मन्ट का 14 सितम्बर से प्रतापनगर स्थित एमडीएस पब्लिक स्कूल शाखा में आगाजी होगा।जो 16 सितम्बर तक चलेगा। इस प्रतियोगिता में राजस्थान गुजरात एवं मध्यप्रदेश के 150 स्कूलों के सभी 1500 से अधिक स्कूली शतरंज के शातिर खिलाड़ी आज उदयपुर पंहुचे। जहंा उनका तिलक लगाकर एवं गुलाब देकर भावभीना स्वागत किया। इस महाकुंभ में भाग लेकर अपने शातिर दिमागी घोड़े दौड़ायेगें। विद्यालय के निदेशक शैलेन्द्र…
Read More
जनजाति क्षेत्र में सड़क तंत्र सुदृढ़ीकरण की दिशा में सरकार की ठोस पहल

जनजाति क्षेत्र में सड़क तंत्र सुदृढ़ीकरण की दिशा में सरकार की ठोस पहल

- 20 करोड़ की लागत की 107 ग्रामीण सड़क निर्माण कार्यों की प्रशासनिक स्वीकृति जारी - टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी के अनुमोदन से जारी हुई स्वीकृति उदयपुर, 13 सितंबर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार जनजाति क्षेत्र के चहुमुंखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा जनजाति समुदाय सहित क्षेत्र के कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा आधारभूत संरचनाओं के निर्माण की दिशा में भी लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी के अनुमोदन से विभाग ने अनुसूचित एवं माडा क्षेत्र के विभिन्न जिलों में डामरीकरण…
Read More
राणेराव तालाब गोगुन्दा में आज जिला स्तरीय जलमहोत्सव

राणेराव तालाब गोगुन्दा में आज जिला स्तरीय जलमहोत्सव

उदयपुर, 13 सितम्बर। प्रदेश भर में अच्छी बरसात होने के उपलक्ष्य में राज्य सरकार के निर्देशानुसार शनिवार को प्रदेश भर में जल महोत्सव मनाया जाएगा। इसी क्रम में उदयपुर में जिला स्तरीय जल महोत्सव शनिवार सुबह 11 बजे राणेराव तालाब, गोगुन्दा में आयोजित होगा। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद हेमेन्द्र नागर ने बताया कि पूर्व में जिला स्तरीय कार्यक्रम फतहसागर की पाल पर प्रस्तावित था, लेकिन जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल के निर्देशानुसार आयोजन स्थल में संशोधन करते हुए राणेराव तालाब गोगुन्दा किया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को भाग…
Read More
सुंदरवास में गवरी में उतरी नई पीढ़ी

सुंदरवास में गवरी में उतरी नई पीढ़ी

उदयपुर.नगर संवाददाता। मेवाड़ की लोकप्रसिद्ध गवरी की धमक इन दिनों गांव-शहरों में बनी हुुई है। मां गौरज्या की उपासना में भील समाज के लोग अपने चालीस दिवसीय अनुष्ठान के तहत व्रतों का पालन करते हुए धार्मिक स्थल और गांवों में जाकर गवरी खेल रहे हैं। उत्तरी सुंदरवास के शिव चौक में शुक्रवार को लोयरा गांव के कलाकारों ने गवरी नृत्य किया। इसको देखने के लिए सुबह से सैकड़ों की संख्या में लोग जमे रहे। इस गवरी की खास बात यह रही कि इसमें बुजुर्गों के मार्ग दर्शन में नई पीढ़ी के कलाकार उतरे। करीब पांच साल के बच्चे से लेकर…
Read More
होटल प्रबंधन संस्थान में कार्यशाला

होटल प्रबंधन संस्थान में कार्यशाला

उदयपुर, 13 सितम्बर। हिरण मगरी सेक्टर 14 स्थित स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में शुक्रवार को विचारों और नवाचारों का विकास विषयक कार्यशाला हुई। इसमें सेलिब्रिटी शेफ कविराज खियालनी ने विद्यार्थियों को प्रेरक उद्बोधन दिया। उन्होंने पाकशाला में विचारों और नवाचारों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रूटिन के काम से हटकर नवाचारों का विकास करते हुए कोई भी विद्यार्थी भविष्य में सेलिब्रिटी शेफ बन सकता है। कार्यशाला में श्री खियालनी ने विद्यार्थियों को पुरस्कार भी वितरित किए।
Read More
द्वितीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव 17 सितम्बर को

द्वितीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव 17 सितम्बर को

डूंगरपुर, 13 सितम्बर। राज्य स्तर पर द्वितीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव 17 सितम्बर, मंगलवार को आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। डूंगरपुर जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय कार्यक्रम राजमाता विजयाराजे सिंधिया ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में नव नियुक्त कार्मिकों को उपस्थिति प्रमाण पत्र तथा वेलकम किट दिया जाएगा और उनसे संवाद भी किया जाएगा। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाकर कार्यक्रम के सफल आयोजन के  निर्देश दिए हैं।
Read More
error: Content is protected !!