Month: September 2024

जिला कलक्टर सिंह ने रात्रि चौपाल में गंभीरता से सुनी परिवेदनाएं

जिला कलक्टर सिंह ने रात्रि चौपाल में गंभीरता से सुनी परिवेदनाएं

-आयुर्वेद भवन नव-निर्माण, बेणेश्वर धाम से अहमदाबाद तक रोडवेज बस शुरू करवाने की परिवेदना को प्रमुखता से रखा ग्रामवासियों ने डूंगरपुर, 13 सितंबर। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने गुरुवार पादरडी बड़ी रात्रि चौपाल में ग्राम वासियों की परिवेदनाओं को गंभीरता से सुना तथा निस्तारण के लिए निर्देश प्रदान किए। पंचायत समिति सागवाड़ा की ग्राम पंचायत पादरडी बड़ी में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्राम वासियों ने आयुर्वेद औषधालय के भवन का नव निर्माण, बेणेश्वर धाम से अहमदाबाद तक रोडवेज बस शुरू करवाने आदि परिवेदनाओं को प्रमुखता से रखा। जिला कलक्टर सिंह ने एक-एक कर परिवादी को गंभीरता से सुना तथा…
Read More
राजस्थान जल महोत्सव: दीपेश्वरी तालाब पर होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम

राजस्थान जल महोत्सव: दीपेश्वरी तालाब पर होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम

प्रतापगढ़: 13 सितंबर।प्रदेश के सुख-समृद्धि एवं चहुंमुखी विकास के लिए राजस्थान जल महोत्सव-2024 का आयोजन 14 सितम्बर को जल झूलनी एकादशी पर किया जाएगा। राजस्थान ग्रामीण एवं पंचायती राज विभाग से जारी निर्देशानुसार पूरे भरे हुए जलाशयों पर राजस्थान जल महोत्सव 2024 का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के सफल आयोजन के लिए जिला कलक्टर डॉ अंजलि राजोरिया ने सभी विभागों एवं संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय बना कर कार्य करने को कहा जिससे सभी की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके ।‌ उन्होंने जिला स्तर एवं पंचायत समिति स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों के लिए गतिविधियों के अनुसार नोडल अधिकारी नियुक्त…
Read More
डॉ. जीवराज मीणा ने फिर संभाला प्रतापगढ़ के सीएमएचओ का पदभार

डॉ. जीवराज मीणा ने फिर संभाला प्रतापगढ़ के सीएमएचओ का पदभार

प्रतापगढ़ : 14 सितंबर : जिले के स्वास्थ्य विभाग का कार्यभार डाॅ. जीवराज मीणा ने संभाल लिया है । निदेषालय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य द्वारा उनका पूर्व में हुआ एपीओ आर्डर निरस्त कर उनको प्रतापगढ़ जिले के सीएमएचओ का कार्यभार फिर से सोपा गया है । इस संबंध में शुक्रवार को संयुक्त शासन सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, निशा मीणा द्वारा आदेश जारी किया गया है ।
Read More
सेंती में तेजा दशमी महोत्सव एवं किसान सम्मेलन का आयोजन

सेंती में तेजा दशमी महोत्सव एवं किसान सम्मेलन का आयोजन

-केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा हुए शामिल चित्तौड़गढ़ 13 सितंबर। शुक्रवार को सेंती में जाट छात्रावास स्थल पर तेजा दशमी महोत्सव एवं किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी और नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री झाबर सिंह खर्रा सहित जनप्रतिनिधि शामिल हुए। उन्होंने तेजाजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और प्रतिभावान बालिकाओं का सम्मान किया। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री भगीरथ चौधरी ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार किसानों…
Read More
ज्ञान के माध्यम से अखण्ड भारत का निर्माण करनें का संकल्प लेंः प्रो. सारंगदेवोत

ज्ञान के माध्यम से अखण्ड भारत का निर्माण करनें का संकल्प लेंः प्रो. सारंगदेवोत

 रोटरी क्लब उदयपुर ने 31 शिक्षकों को प्रदान किया नेशन बिल्डर्स अवार्ड उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर की ओर से वर्ष 2024-25 का नेशन बिल्डर्स अवार्ड कार्यक्रम आज रोटरी बजाज भवन में आयोजित किया गया। जिसमें शहर के 31 शिक्षकों को नेशन बिल्डर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जनार्दनराय नागर वि.वि. के कुलपति कर्नल प्रो. एस.एस.सारंगदेवोत थे। समारोह को संबोधित करते प्रो. सारंगदेवोत ने कहा कि हमें पुनः ज्ञान के माध्यम से अखण्ड भारत का निर्माण करना है। यह जिम्मेदारी शिक्षकों पर है। आने वाली पीढ़ी हमें चेतना जागृत करनी है। उन्होंने कहा कि जीवन में सब…
Read More
तीन गुणव्रत पांच अणुव्रत में शक्ति का संचार करतेःसाध्वी संयमलताश्री

तीन गुणव्रत पांच अणुव्रत में शक्ति का संचार करतेःसाध्वी संयमलताश्री

उदयपुर। सेक्टर 4 श्री संघ में विराजित श्रमण संघीय जैन दिवाकरिया महासाध्वी डॉ. संयमलता म. सा.,डॉ. अमितप्रज्ञाजी म. सा.,कमलप्रज्ञाजी म. सा.,सौरभप्रज्ञा म. सा. आदि ठाणा 4 के सानिध्य में धर्म सभा को संबोधित करते हुए महासती संयमलता ने कहा कि तीन गुणव्रत पांच अणुव्रत में शक्ति का संचार करते हैं,उनमें विशेषता पैदा करते हैं, उनके परिपालन में होने वाली कठिनाइयों को दूर करते हैं। साध्वी ने आगे कहा कि दिशाओं का, दिशाओं में गमनागमन का परिमाण या सीमा अथवा मर्यादा रखना दिशा परिमाण व्रत रहते हैं। दिशा परिमाण व्रत एक प्रकार की लक्ष्मण रेखा है जैसे लक्ष्मण ने अपनी भाभी…
Read More
मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षा योजना से बच रही जिंदगियां

मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षा योजना से बच रही जिंदगियां

- सरकार दे रही दस हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि प्रतापगढ़, 12 सितम्बर। राज्य सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षा योजना जिले में सड़क हादसों में घायल होने वाले लोगों की जिंदगियां बचा रही है। आमजन भी जागरूक होकर अच्छे मददगार बनते हुए घायलों को अस्पताल में पहुंचा रहे हैं। मददगारों को प्रोत्साहन राशि व प्रशस्ति पत्र दिए जा रहे हैं। वहीं एम्बुलेंस 108 के जरिए भी जिंदगियां बचाई जा रही है। सडक दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षा योजना लागू की गई। सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर घायल व्यक्ति…
Read More
जिला कलक्टर ने विभिन्न आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर अधिकारियों की ली बैठक

जिला कलक्टर ने विभिन्न आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर अधिकारियों की ली बैठक

प्रतापगढ़, 12 सितम्बर। जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय सभागार में गुरुवार को राजस्थान जल महोत्सव कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) कार्यक्रम व मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव कार्यक्रम के आयोजन को लेकर अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डॉ. राजोरिया ने कहा कि जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संघटनो व बड़ी संख्या में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंगोली बनाना, कविता वाचन आदि का आयोजन भी किया जाना सुनिश्चित किया जाये। जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ 14…
Read More
कला धरोहर-मीरा भजन दो दिवसीय कार्यशाला

कला धरोहर-मीरा भजन दो दिवसीय कार्यशाला

दूसरे दिन मीरा के भजनों ने मन मोहा उदयपुर, 12 सितंबर/ राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय उदयपुर में संगीत नाटक अकादमी नई  दिल्ली के तत्वाधान में  संत मीराबाई की 525 वीं जयंती के अवसर पर “कला धरोहर” श्रृंखला के तहत दो दिवसीय मीरा भजन कार्यशाला के दूसरे दिन मीरा के भजनों की प्रस्तुतियां हुई। इस अवसर पर कृष्णा दांत्या, दुष्यंत चारण, लव कुमार, किरण डांगी, कविता लोहार, परम त्रिवेदी, पायल राजपूत, विशाल राठौड़ ने मीरा भजन की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम संयोजिका पुणे की प्रतिष्ठित कलाकार सानिया पाटनकर ने मंच पर पर प्रस्तुति देते समय ध्यान रखने वाली बिंदुओ की जानकारी दी।…
Read More
टीआरआई निदेशक ने पदभार संभाला

टीआरआई निदेशक ने पदभार संभाला

उदयपुर, 12 सितंबर। माणिक्यलाल वर्मा आदिमजाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान के नवीन निदेशक राजस्थान प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी ओ.पी. जैन ने पदभार संभाला। कार्यभार ग्रहण करने पर संस्थान की सांख्यिकी निदेशक श्रीमती अर्चना रांका ने विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी। जैन ने अनुप्रति कोचिंग योजना में कोचिंग संस्था का एम्पैनल शीघ्र कर पात्र जनजाति विद्यार्थियों को नीट कोचिंग तत्काल प्रारम्भ करने की आवश्यकता जताई। सह-आचार्य श्रीमती प्रज्ञा सक्सेना ने संस्थान द्वारा संचालित कला एवं संस्कृति संबंधी गतिविधियों की जानकारी नव पदस्थापित निदेशक को देते हुए भारतीय लोककला मण्डल परिसर में चल रहे गवरी मंचन के बारे में जानकारी दी।…
Read More
error: Content is protected !!