बजट घोषणाओं की अविलम्ब क्रियान्विति कर रहे सुनिश्चित- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
चित्तौड़गढ़ के अनगढ़ बावजी में वृक्षारोपण कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण-संर्वद्धन हमारी प्रमुख प्राथमिकता हरियाला होगा राजस्थान, 50 करोड़ पेड़ लगाएंगे - मुख्यमंत्री के साथ 1008 जोड़ों ने किया वृक्षारोपण - मेवाड़ का शौर्य-पराक्रम देश-विदेश के लिए प्रेरणास्रोत जयपुुर/चित्तौड़गढ़, 19 सितम्बर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का मूल हैं। एक व्यक्ति के पेड़ लगाने से आने वाली कई पीढ़ियों को वृ़क्षों द्वारा प्राणवायु मिलती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए कृतसंकल्पित होकर कार्य कर रही है। हमने ‘हरियालो राजस्थान’ के अंतर्गत प्रदेशभर में 7 करोड़ से अधिक पेड़ लगाए हैं और…
