Month: September 2024

कलाकारों को संबल देने उदयपुर का कश्ती फाउंडेशन बना रहा ‘तैराकी’ फीचर फिल्म

कलाकारों को संबल देने उदयपुर का कश्ती फाउंडेशन बना रहा ‘तैराकी’ फीचर फिल्म

‘कश्ती’ कर रही शिक्षा, कला, साहित्य व संस्कृति के लिए एक उदात्त पहल उदयपुर, 19 सितंबर/ शहर के ख्यातिप्राप्त उद्योगपति, कश्ती फाउंडेशन के संरक्षक और बालीवुड फिल्मों के निर्माता डाॅ. अजय मुर्डिया ने कहा है कि हर मेवाड़वासी को प्रकृति द्वारा दी गई नैसर्गिक सौगात के साथ अपने समृद्ध व गौरवमयी इतिहास और अपने पुरखों द्वारा छोड़ी गई सदियों पुरानी धरोहर पर गर्व है। हमारी कला-संस्कृति को संरक्षित करने और उसे देश-दुनिया तक पहुंचाने के काम में इस अंचल के हजारों कलाकार और संस्कृतिप्रेमी जुटे हुए हैं। यद्यपि इन्हीं कलाकारों कलाकारों व साहित्यकारों को संबल प्रदान करने के लिए केन्द्र…
Read More
जिला संदर्भ समूह का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

जिला संदर्भ समूह का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

उदयपुर 19 सितंबर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट उदयपुर के तत्वावधान में शिक्षा के क्षेत्र में शोध हेतु जिला स्तर पर चयनित जिला संदर्भ समूह ने गुरुवार को शोध की बारीकियों को समझा। डाइट प्रधानाचार्य चंद्रशेखर जोशी के अनुसार संस्थान के सेवारत प्रभाग द्वारा प्रभारी अधिकारी अमृता जोशी के संयोजन में शोध हेतु जिला संदर्भ समूह का तीन दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को डाइट में शुरू हुआ। इस प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न ब्लॉक से 40 संभागियों को आमंत्रित किया गया है। प्रशिक्षण के उदघाटन सत्र के दौरान संस्थान की वरिष्ठ व्याख्याता डॉ बृजबाला शर्मा, व्याख्याता त्रिभुवन चौबीसा, अमृता जोशी…
Read More
शिक्षा संकाय में नव प्रवेशितों का स्वागत एवं दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन

शिक्षा संकाय में नव प्रवेशितों का स्वागत एवं दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन

उदयपुर, 19 सितंबर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्विद्यालय के शिक्षा संकाय के 4 वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम एवं बी-एड 2 वर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले नवीन विद्यार्थियों का स्वागत एवं दीक्षारंभ कार्यक्रम बप्पा रावल सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलन से किया गया। कार्यक्रम संरक्षक विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुनीता मिश्रा ने शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम के अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षाविद् प्रो. एम.पी शर्मा, प्रबंध संकाय निदेशक एवं अध्यक्ष प्रो.मीरा माथुर, शिक्षा संकाय अध्यक्ष प्रो. दिग्विजय भटनागर व प्रमुख डॉ. अल्पना सिंह रहे। मुख्य अतिथि प्रो.एम.पी.शर्मा ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में सफलता के मंत्र…
Read More
एनबीटी की ओर से सूचना केन्द्र में 7 दिवसीय पुस्तक मेला आज से

एनबीटी की ओर से सूचना केन्द्र में 7 दिवसीय पुस्तक मेला आज से

जिला कलक्टर करेंगे शुभारंभ उदयपुर, 19 सितंबर। भारत सरकार के नेशनल बुक ट्रस्ट, नई दिल्ली एवं सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय उदयपुर के तत्वावधान में सूचना केन्द्र में शुक्रवार 20 सितंबर से 7 दिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले का शुभारंभ शुक्रवार की दोपहर 12 बजे जिला कलक्टर अरविंद कुमार पोसवाल द्वारा किया जाएगा। एनबीटी के सहायक निदेशक मुकेश कुमार ने बताया कि इस सात दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी के दौरान बच्चों के लिए विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों कथा वाचन, कैरीकेचर, कैलीग्राफी वर्कशॉप, ओरिगामी, थिएटर वर्कशॉप, वैदिक गणित, मंडला आर्ट वर्कशॉप, बुकमार्क, बुक कवर डिजाइन के साथ-साथ  कला प्रतियोगिता…
Read More
34वां निःशुल्क आयुर्वेद पंचकर्म शिविर 23 सितंबर से

34वां निःशुल्क आयुर्वेद पंचकर्म शिविर 23 सितंबर से

निःशुल्क अग्निकर्म चिकित्सा शिविर 27 को उदयपुर, 19 सितंबर। आरोग्य समिति राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिन्धी बाजार में 34वें निःशुल्क पांच दिवसीय आयुर्वेद पंचकर्म चिकित्सा शिविर का आयोजन 23 सितंबर से 27 सितंबर तक किया जायेगा। शिविर प्रभारी डॉ. शोभालाल औदीच्य ने बताया कि शिविर में कमर, जोड़ों, घुटनों व एडी के दर्द, साइटिका, स्पॉन्डिलाइटिस, माइग्रेन, फ्रोजन शोल्डर, बालों की समस्या आदि जटिल एवं जीर्ण रोगों का उपचार कटिबस्ती, जानुबस्ती, ग्रीवाबस्ती, सर्वांग स्वेदन, स्थानिक अभ्यंग, सर्वांग अभ्यंग, षष्टिशाली पिंडस्वेद, शिरोधारा, शिरोबस्ती, धारास्वेदन और बस्तिकर्म, विरेचन कर्म, नस्य कर्म रक्त मोक्षण एवं आयुर्वेद की प्राचीन चिकित्सा पद्धति पंचकर्म विधाओ से किया…
Read More
प्रस्तावित सलूम्बर विधानसभा उपचुनाव

प्रस्तावित सलूम्बर विधानसभा उपचुनाव

जिला एवं विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर को दिया प्रशिक्षण उदयपुर, 19 सितंबर। सलूम्बर विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रस्तावित उपचुनाव को लेकर निर्वाचन विभाग राजस्थान के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अनुभाग की ओर से प्रशिक्षण एवं बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को जिला परिषद सभागार में उपचुनाव के सफल संपादन के लिए नियुक्त जिला एवं विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर को राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण सत्र की अध्यक्षता करते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम प्रशासन दीपेन्द्र सिंह ने सभी मास्टर ट्रेनर को अपने पूर्व चुनावी अनुभवों के आधार पर निर्वाचन…
Read More
कलक्टर पोसवाल के निर्देशन में जिला स्तरीय जनसुनवाई से मिली आमजन को राहत

कलक्टर पोसवाल के निर्देशन में जिला स्तरीय जनसुनवाई से मिली आमजन को राहत

जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन उदयपुर, 19 सितंबर। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से जिला कलक्टर अरविंद कुमार पोसवाल के निर्देशन में अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन दीपेन्द्र सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई और सतर्कता समिति की बैठक आयोजित हुई। कलक्ट्रेट स्थित राजस्थान संपर्क आईटी केन्द्र में आयोजित जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं के निस्तारण के लिए एडीएम के नेतृत्व में जिला प्रशासन संकल्पबद्ध और संवेदनशील नजर आया। राजस्थान संपर्क पोर्टल, सीएम हेल्पलाइन 181 पर दर्ज परिवादों के निस्तारण के दौरान उदयपुर शहर से लेकर जिले के विभिन्न दूर-दराज के गांवों से आए…
Read More
टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने दी 5 करोड़ रुपयों के 12 कार्यों की स्वीकृति

टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने दी 5 करोड़ रुपयों के 12 कार्यों की स्वीकृति

सुलभ आवागमन हेतु होगा जनजाति क्षेत्रों में मजबूत आधारभूत सरंचनाओं का निर्माण उदयपुर, 19 सितंबर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप जनजाति क्षेत्रों में सुलभ आवागमन हेतु मजबूत आधारभूत सरंचनाओं का निर्माण राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी क्रम में बुधवार को जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी के अनुमोदन से विभाग ने अनुसूचित क्षेत्र के तहत उदयपुर एवं सलूंबर जिले में पुलिया निर्माण तथा सड़क निर्माण के 12 कार्यों हेतु 5 करोड़ रुपयों की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की है। टीएडी आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने बताया कि स्वीकृति के तहत उदयपुर जिले की पंचायत समिति कोटड़ा…
Read More
माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 3 अक्टूबर को आएंगीं उदयपुर

माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 3 अक्टूबर को आएंगीं उदयपुर

सुविवि के दीक्षांत समारोह में लेंगीं भाग उदयपुर, 19 सितंबर। माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 3 अक्टूबर को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के एक दिवसीय दौरे पर आएंगीं। इसके लिए राष्ट्रपति भवन से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ कुंजन आचार्य ने बताया कि 3 अक्टूबर को विश्वविद्यालय का 32 वां दीक्षांत समारोह आयोजित  किया जाएगा जिसमें राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और डिग्रियां वितरित की जाएंगी। माननीय राष्ट्रपति के प्रवास को लेकर कुलपति प्रोफेसर सुनीता मिश्रा पिछले दो दिन से दिल्ली में है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति सचिवालय ने 3 अक्टूबर को राष्ट्रपति के…
Read More
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एयरपोर्ट पर स्वागत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एयरपोर्ट पर स्वागत

उदयपुर, 19 सितंबर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर संभाग के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने चित्तौड़गढ़ जिले के नरबदीया में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्यमंत्री श्री शर्मा गुरुवार दोपहर वायुयान से डबोक एयरपोर्ट पहुंचे तथा हेलीकॉप्टर से चित्तौड़गढ़ के नरबदीया के लिए प्रस्थान किया। कार्यक्रम उपरांत मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से पुनः डबोक आए। इस दौरान एयरपोर्ट पर जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी, जिले के प्रभारी तथा राजस्व एवं् उपनिवेशन विभाग मंत्री श्री हेमंत मीणा, वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी, निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी, पुलिस महानिरीक्षक अजयपाल लांबा, जिला…
Read More
error: Content is protected !!