पांच दिवसीय जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता (19 वर्ष छात्र वर्ग) राउमावि डबोक में शुरू
राजकीय व निजी स्कूल की कुल 98 टीमों के 1100 खिलाड़ी अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे भटेवर 23 सितंबर। 68 वी जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता (19 वर्ष छात्र वर्ग) सोमवार को राउमावि डबोक की मेजबानी में शुरू जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ डबोक के खेल मैदान पर शुरू हुई। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक व प्रधानाचार्य राउमावि खरसान किशन लाल मेनारिया थे। अध्यक्षता राउमावि डबोक प्रधानाचार्य व प्रतियोगिता की संयोजक सोनल हेडा ने की। विशिष्ठ अतिथि राउमावि खरसान के व्याख्याता योगेश चन्द्र रावल, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डबोक की प्रधानाचार्य निधि शर्मा, आनंद विद्या भारती संस्थान…
